सूरत: निर्माणाधीन इमारत की दीवार ग‍िरी, 2 मजदूरों के शव के न‍िकले, बचाव कार्य जारी

सूरत। गुजरात के सूरत में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिर गई। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पुलिस और अन्य प्रशासन के अधि‍कारी पहुंच गए हैं। बचाव कार्य जारी है। दो मजदूरों के मौत की खबर है।

Recommended Video

      Surat में Under Construction Wall गिरी, 4 मजदूरों की मौत, कई के दबे होने की आशंका | वनइंडिया हिंदी
      wall of under construction building collapsed in Surat

      दो मजदूरों की मौत

      जानकारी के मुताबिक, सूरत के मोटा वाराछा इलाके में केदार हाइट्स नाम की ब‍िल्‍ड‍िंग निर्माण का कार्य चल रहा था। मंगलवार को बिल्डिंग की एक दीवार का अचानक गिर गया। इस दौरान वहां काम कर रहे कई मजदूर चपेट में आ गए। दो मजदूरों को मलबे से निकालकर तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं कई मजदूरों के अभी फंसे होने की आशंका है। बताया गया कि कंस्ट्रक्शन साइट पर चिकनी गीली मिट्टी का ढेर है।दीवार ग‍िरने से आसपास की मिट्टी का बड़ा टीला भी ढह गया। इस तरह मजदूरों के ऊपर पहले दीवार गिरा और दीवार पर मिट्टी का ढेर, इसी के चलते मलबे में दबे मजदूरों को खोजने में मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।

      स्थानीय निवासी विपुल कंथारिया ने बताया कि दीवार ढहने की आवाज सुनकर दो-तीन मजदूर भाग निकले थे, जिससे वे हादसे का शिकार होने से बच गए। इसके बाद उन्‍होंने मदद के लिए और लोगों को आवाज लगाई और रेस्क्यू व फायर की टीम को फोन किया। हाल ही में सूरत शहर की एक रिहायशी इमारत और टेक्स्टाइल मिल में आग लगने की घटनाएं सामने आई थीं। वडोदरा शहर में बीते साल एक बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन के दौरान ही तीन लोगों की मौत हुई थी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+