रेल में बासी ब्रेड-बटर बेचने पर कांट्रेक्टर पर 2 लाख जुर्माना, 4 महिलाओं की तबियत बिगड़ गई थी
सूरत. शताब्दी एक्सप्रेस में ब्रेकफास्ट में मिले ब्रेड-बटर खाने से मंगलवार को 4 महिलाओं की हालत बिगड़ गई थी। वे इस एक्सप्रेस के जरिए मुंबई से सूरत आ रही थीं। इसी सफर के दौरान उन्होंने जो नाश्ता रेलवे की तरफ से दिया गया, उससे वे फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गईं थी। अब आईआरसीटी ने सनसाइन फूड केटरर्स को 2 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। साथ ही कांट्रेक्टर का लाइसेंस रद्द करने कीे कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मुम्बई से अहमदाबाद जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में दो कोच के 40 यात्रियों ने ब्रेड-बटर खरीदे थे। जिनमें से ज्यादातर को सिरदर्द और पेटदर्द होने लगा था। 4-5 महिलाओं को उल्टी भी हुईं। जिससे चलती रेल में हंगामा हुआ। शिकायतें आईआरसीटी को की गईं। उसके बाद आईआरसीटी ने अब कार्रवाई की है।

शताब्दी के कांट्रेक्टर को एक ब्रेड-बटर 5 हजार रुपए में पड़ा है, क्योंकि उस पर भारी जुर्माना लगा दिया गया है। 2 लाख के जुर्माने के अलावा लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई भी शुरू की गई है।












Click it and Unblock the Notifications