15-16 साल के 2 सगे भाइयों ने पड़ोसी के घर में घुसकर किशोरी से किया रेप

सूरत. गुजरात में सूरत के पांडेसरा क्षेत्र में दो सगे भाइयों ने पड़ोसी की किशोरी से दुष्कर्म किया। दोनों भाई 15 और 16 साल की उम्र के हैं। दुष्कर्म के बाद किशोरी को मार डालने की धमकी दीं। ​14 वर्षीय पीड़िता घटना के वक्त घर में अकेली थी। संवाददाता के अनुसार, किशोरी से पहले बड़े भाई ने बलात्कार किया। उसके बाद छोटे भाई ने भी जबरदस्ती की। इस मामले में पांडेसरा पुलिस ने दोनों भाइयों को डिटेन कर ​लिया।

two-brothers-physically-harassed-a-minor-girl-at-surat

पुलिस उप निरीक्षक एमएम मोर्या ने बताया कि घटना 20 अगस्त को हुई, जब उक्त किशोरी के परिजन कहीं बाहर गए हुए थे और किशोरी घर पर बिल्कुल अकेली थी। उस दौरान निकट में रहने वाला सोलह वर्षीय किशोर दोपहर बारह बजे उसके घर में घुस आया। उसने शारीरिक छेड़छाड़ के बाद बलात्कार किया और इस बारे में किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके जाने के कुछ समय बाद उसका छोटा भाई भी उसके घर में घुस आया।

उसने भी किशोरी की मर्जी के विरुद्ध अपनी हवस का शिकार बनाया। साथ ही बड़े भाई की तरह ही इस बारे में किसी से जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी। दोनों की धमकियों के डर से किशोरी ने तुंरत इस बारे में किसी से कोई बात नहीं की। लेकिन बाद में जब उसकी हिम्मत बंधी तो परिजनों को आपबीती सुनाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+