गुजरात: छात्रा का सिरफिरे आशिक ने सबके सामने किया कत्ल, अंत्येष्टि में उमड़े हजारों लोग, फांसी की मांग
सूरत। गुजरात में सूरत स्थित कामरेज के निकट पासोदरा में समाज को झकझोर देने वाली घटना हुई। यहां एक 21 वर्षीय युवती का सिरफरे युवक ने सबके सामने कत्ल कर दिया। वह युवती से एक तरफा प्यार करता था और उसे हासिल करने की चाह में इंसानियत भूल गया। युवती को बचाने की कोशिश कर रहे उसके भाई को भी युवक ने चाकू मारे। इस घटना से पूरा शहर स्तब्ध है, गुस्से में है। लोग अब हत्यारे को फांसी देने की मांग कर रहे हैं।

युवती को मारने के बाद खुद भी जान देने की कोशिश की
पुलिस के अनुसार, उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका नाम फेनिल है। उसने सरेआम युवती को मारा। घटना के वक्त लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। लोग उसे अपराध करने से रोकने के लिए मना कर रहे थे। युवती के भाई ने तो पास पहुंचकर बहन को बचाने की कोशिश की। मगर..फेनिल ने चाकू से वार किए। युवती की हत्या के बाद फेनिल ने खुद भी जान देने की कोशिश की। वह भीड़ के हाथ नहीं आया। कहीं जाकर, उसने नींद की गोलियां खा ली थी। जब वह मिला तो उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से मंगलवार को उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं से कामरेज पुलिस ने उसे धर लिया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी
पुलिस अधिकारी ने बताया कि, आज यानी बुधवार को उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि अपराध के संदर्भ में पूछताछ की जा सके। घटना के कई वीडियो सामने आए हैं, जिसमें उसे साफ देखा जा सकता है। लोग उसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं, चीख-चिल्लाहट मची थी मगर उसने किसी की नहीं सुनी। युवती का उसने गला काटा। वहीं, युवती के परिजनों पर भी हमला किया।

अंतिम यात्रा में हजारों लोग उमड़े
युवती की हत्या होने पर घटनास्थल पर भारी भीड़ जुटी। लोग लाश के पास पहुंचे। उसके बाद उसके अंतिम संस्कार के लिए भारी संख्या में लोग जुटे। इस दौरान पूरे शहर में चर्चा होती रही। अब लोग हत्यारे के फांसी देने की मांग कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications