सोना खोजने सीवरेज में उतरे 2 लोगों का दम घुटा, अंदर ही मौत, पाइप काटकर निकाले गए बाहर

सूरत। गुजरात के सूरत से दुखद समाचार है। यहां भागल इलाके में दोपहर के समय 2 लोग सोना खोजने के इरादे से सीवरेज में उतर गए। अंदर जहरीली गैस से उनका दम घुटा और मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने सूचना अग्निशमन विभाग को दी। जिसके बाद जान गंवाने वाले व्यक्तियों की तलाश शुरू हुई। कुछ घंटे बाद उनकी लाशें निकाली गईं।

Persons Who Landed In Sewer of Surat city In Search Of Gold, lost thier lives Due to suffocation

अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि, सीवरेज में जिन लोगों की मौत हुई है, वे स्थानीय निवासी ही थे। उन दोनों व्यक्तियों के शव बरामद ​कर लिए गए हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी बसंत पारीक ने कहा कि, यह घटना सूरत के भागल इलाके में दोपहर की है जब दो व्यक्ति एक संकरे गड्ढे के जरिये सीवर में गए। बताया जा रहा है कि, वे सोने के कणों की तलाश में थे। जब वे सीवर में उतरे उनकी जहरीली गैस से दम घुटने के कारण मौत हो गई।

अग्निशमन विभाग के अधिकारी पारीक ने आगे कहा, "हमें स्थानीय लोगों से सूचना मिली थी। जिसके बाद हमारी टीम घटनास्थल पर पहुंची। पहले हमने यह पता किया कि वे लोग सीवर के किस हिस्से में फंसे हैं। पता चलने पर सीवर के एक पाइप को काटकर उन दोनों व्यक्तियों को बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत अवस्था में लाया गया घोषित कर दिया।"

Persons Who Landed In Sewer of Surat city In Search Of Gold, lost thier lives Due to suffocation

अधिकारी ने कहा कि, यह स्थानीय लोगों का दावा है कि वे दोनों व्यक्ति सोने के कणों को निकालने के मकसद से सीवर में उतरे थे, क्योंकि जिस आवासीय क्षेत्र से सीवर की लाइन जाती है। उस इलाके में गहने बनाने के कई कारखाने हैं और लोगों का मानना है कि, आभूषणों के निर्माण की प्रक्रिया के दौरान निकले अपशिष्ट में सोने के कण बहकर सीवर लाइन में चले जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+