8 साल की बच्ची को लालच देकर ले गया साथ, रोते हुए लौटी तो परिजन पहुंचे थाने, आरोपी गिरफ्तार
सूरत. गुजरात में सूरत के सचिन जीआइडीसी क्षेत्र में एक युवक को पुलिस ने बच्ची के साथ दुर्व्यवहार करने पर गिरफ्तार किया है। युवक ने अपने पड़ोस में ही एक बच्ची को ठंडा (शीतल पेय) पिलाने के बहाने उससे दुर्व्यवहार किया। पकड़े गए युवक की उम्र 20 साल है और उसने आठ साल की मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ की थी।

संवाददाता के अनुसार, घटना शुक्रवार दोपहर 12 की है, जहां सचिन तलंगपुर रोड निवासी अशोक सहाय ने आठ साल की बच्ची से छेड़छाड़ की। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी अशोक उसे खेलने और ठंडा पिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था। खेल-खेल में वह उसके अंगों को छूने लगा। उसके बाद शनिवार दोपहर को वह फिर घर से निकली तो अशोक ने उसे ठंडा पिलाने के बहाने अपने कमरे में बुलाया।
बच्ची कमरे से वापस लौटी तो फफक-फफक कर रोती दिखी। परिजनों ने जब उससे पूछताछ की तो उसने अशोक की करतूतों के बारे में बताया। जिसके बाद परिजन उसे पुलिस स्टेशन ले गए और अशोक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई। पुलिस ने देर रात अशोक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि, अशोक मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। वह सचिन जीआइडीसी क्षेत्र के लूम कारखाने में काम करता है। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications