प्रेमिका को बुलाया कमरे पर फिर करने लगा गलत हरकत तो बचाने आई बड़ी बहन को बनाया हवस का शिकार

सूरत। प्रेमी से बहन को बचाने गई विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस संबंध में अडाजण पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी बहन के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक अडाजण एसएमसी आवास निवासी 34 वर्षीय मुकेश जाधव ने रविवार को 21 वर्षीय विवाहिता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

बहन को कमरे पर बुलाया

बहन को कमरे पर बुलाया

संवाददाता के मुताबिक, मुकेश के पीड़िता की कुंवारी बहन के साथ प्रेम संबंध थे। उसने रविवार को उसकी बहन को उमरा थाना क्षेत्र में अपने किसी मित्र के घर पर मिलने के लिए बुलाया। दोपहर जब वह वहां पर पहुंची तो मुकेश ने उसके साथ अभद्र हरकतें करने शुरू कर दी। मुकेश उसके साथ जबरदस्ती करने लगा।

बहन को बचाने गई थी पीड़िता

बहन को बचाने गई थी पीड़िता

जब उसने विरोध किया तो मुकेश ने उसे थप्पड़ मार दिया। इस पर उसने अपनी बहन को फोन किया। और उसे मुकेश की हरकतों के बारे में बता कर मदद के लिए कहा। दोपहर दो बजे पीड़िता मुकेश के मित्र के घर पर पहुंच गई। पीडि़ता ने मुकेश को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना, उल्टा वह उसी के गले पड़ गया।

धमकी देकर किया दुष्कर्म

धमकी देकर किया दुष्कर्म

मुकेश ने पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो वह उसकी बहन को जान से मार देगा। फिर उसने जबरन पीडि़ता के साथ शारीरिक संबंध बनाए और फरार हो गया। घटना के बारे में पीडि़ता से शिकायत मिलने पर अडाजण पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल करवाकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है उससे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः दुष्कर्म पीड़िता नहीं चाहती मां बनना, माता-पिता बना रहे हैं दबाव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+