लुटेरी दुल्हन से लुटा दूल्हा: शादी कर डेढ़ महीने साथ रही, फिर तिजोरी से 4.50 लाख के गहने ले भागी
सूरत। गुजरात में गोडादरा व वराछा के बाद सरथाणा थानाक्षेत्र में भी एक लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। यहां सरथाणा इलाके में रहने वाले एक युवक ने ब्याह किया था। ब्याह के बाद दुल्हन करीब डेढ़ माह उसके साथ रही। फिर एक रोज घर की तिजोरी से उसकी नकदी समेत 4.50 लाख रुपए के जेवर लेकर चुराकर फरार हो गई। युवक ने उसे काफी खोजा, लेकिन वो नहीं मिली। उसके बाद उसने युवती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

जानकारी के मुताबिक, सरथाणा श्यामधाम रोड साईंकृपा सोसायटी निवासी नरेश सिरोहा ने ममता दौराणी नामक युवती से ब्याह रचाया था। दोनों का परिचय ममता के दूर के रिश्तेदार हरसुख के जरिए हुआ था। दरअसल नरेश हीरा कारखाने में काम करता था। ममता हरसुख की दुकान पर आती थी और वहीं पर उसकी नरेश से मुलाकात हुई थी। बात शादी तक पहुंची तो ममता नरेश से बोली कि उसकी पहले ललित नाम के व्यक्ति से शादी हुई थी और उससे तलाक लेने के बाद ही दूसरी शादी कर सकती है। जिस पर नरेश ने अपने परिवार से बात की।
उधर, ममता ने नरेश को बताया कि वो अपने पूर्व पति से तलाक ले चुकी है। जिसके बाद 4 फरवरी 2021 को ममता और नरेश का ब्याह हो गया। दोनों घर पर अच्छे से रह रहे थे, कोई अनबन नहीं हुई। नरेश का कहना है कि, 25 मार्च को मेरा छोटा भाई महेश और मां दोपहर में सो रहे थे। तभी दोपहर करीब 2 बजे ममता ने घर में रखी तिजोरी में हाथ डाला। तिजोरी से उसने मंगलसूत्र, बालियां, पायल, कंगन, अंगूठी आदि जेवर और 1.50 लाख रुपए की नकदी समेत साढ़े 4 लाख के गहने लिए और फिर किसी बताए बिना घर से कहीं चली गई।
नरेश के लौटने पर सब ममता को खोजने लगे। मगर, उसका कोई पता नहीं चला... उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। फिर नरेश ने ममता के पूर्व पति ललित से संपर्क किया तो पता चला कि उससे 50 हजार रुपए लेकर वो तलाक ले चुकी थी। इस तरह उसने दो पुरुषों को धोखा दिया।












Click it and Unblock the Notifications