दमन के PWD अफसर की अश्लील क्लिप वायरल, ब्लैकमेल कर मांगे 20 लाख
Surat News, सूरत। बीजेपी लीडर जयंती भानुशाली की 8 दिसंबर को हुई हत्या के बाद के बाद से पुलिस आरोपियों के लिए धर-पकड़ कर रही है। इसी बीच दमन के PWD विभाग के एक अधिकारी का अश्लील वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो का संबंध भानुशाली केस से जुड़े लोगों से ही बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, आरोपितों की ओर से इस वीडियो को सोशल साइट्स पर तब अपलोड किया गया जब, फिरौती के 25 लाख रुपए नहीं दिए गए थे। यह मामला हनीट्रैप का प्रतीत हो रहा है।

21 सेकंड का वीडियो हुआ वायरल
जो वीडियो सामने आया है, उसमें दिख रहा है कि जो शख्स है वह दमन PWD विभाग में कार्यरत है। सेक्स सीडी की क्लिप वायरल हुई है। सेक्स वीडियो की ट्रैप के जाल फांस कर अधिकारी के पास से 25 हालांकि, वीडियो में उसके समक्ष कौन महिला है, इसका पता नहीं चल पा रहा है। 21 सेकंड की यह वीडियो क्लिप ऐसी है, जिसे खबर में नहीं दिखाया जा सकता है। पुलिस को लगता है कि यह वीडियो क्लिप जयंती भानुशाली हत्याकांड में आरोपी महिला मनीषा गोस्वामी या उसी के गैंग की कारस्तानी है।

पुलिस के मुताबिक, इस वीडियो क्लिपिंग के जरिए उक्त अधिकारी को चंगुल में ले 25 लाख रुपए मांगे गए। हालांकि, जब ऐसा नहीं हुआ तो क्लिप सोशल साइट्स पर डाल दी गई। जिसके बाद दमन और वलसाड-वापी में भगदड़ मच गई। हालांकि, पुलिस का कहना है कि यह अधिकारी कौन है, अभी इसकी जांच-पड़ताल की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications