गुजरात: कोल्ड ड्रिंक पी रहे युवक को शराब के मामले में फंसाने की धमकी देकर पुलिसवाले ने हजारों लूटे

सूरत। गुजरात में एक युवक को अगवा कर लूटने के मामले में पुलिस का ही एक कांस्टेबल व उसका साथी गिरफ्तार किया गया है। यहां उमरा थाने के एक कांस्टेबल द्वारा कानून का डर दिखा कर युवक को अपहरण कर उससे 30 हजार लूटे गए। युवक कोल्ड ड्रिंक पी रहा था, मगर कांस्टेबल और उसके एक साथी ने युवक को शराब के मामले में फंसाने की धमकी देकर अपनी कार में बिठा लिया और फिर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया।

Gujarat: Policeman looted thousands rupees from a youth who was drinking cold drink

वारदात के बाद पीड़ित युवक ने पुलिस के समक्ष आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। युवक की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर कांस्टेबल व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में बताया गया कि, पीसीबी ने शराब जब्त कर चार जनों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दरअसल, जोधपुर से बोरों के बीच शराब छिपाकर ला रहे थे। शराब पकड़ी न जाए, इसलिए वेसू स्थित अग्रवाल स्कूल के निकट शीतल पेय पी रहे एक युवक पर शराब पीने का आरोप लगाकर उसे कार में बिठा लिया गया। फिर कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर युवक से नकदी व गूगल-पे अकाउन्ट से 30 हजार रुपए लूट लिए। शिकायत मिलने पर उमरा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कांस्टेबल और उसके साथी को जा पकड़ा।

पुलिस निरीक्षक केबी झाला ने बताया कि, भटार सुयोगनगर निवासी नीरव भावेश सोनी शनिवार शाम सात बजे वेसू अग्रवाल स्कूल के सामने अपना स्कूटर पार्क कर सिगरेट के साथ शीतल पेय पी रहा था। तभी एक कांस्टेबल व उसके साथी ने उसे अपने साथ जबरन बिठा लिया। दोनों ने उस पर बोतल में शराब भर कर पीने का आरोप लगाया। नीरव ने खूब मना किया, फिर भी वे उसे थाने ले जाने और जेल भेजने की धमकी देते हुए पकड़ ले गए। पीड़ित नीरव ने बताया कि, वर्दीधारी शख्स की नेम प्लेट पर विलेश फतेहसिंह लिखा हुआ था। उसे उन्होंने कार में इधर-उधर घुमाया और फिर छोड़ने के एवज में 50 हजार रुपए मांगे। इतनी रकम थी नहीं, तो जो भी रुपए थे वो लिए। उसके बाद हैप्पी होम मार्क कॉम्प्लेक्स के पास उसे उतारकर फरार हो गए।

नीरव ने घटना के अगले दिन इस बारे में उमरा थाने में लिखित शिकायत दी। जिसमें बताया कि, अगवा कर लूटने वालों ने मुझे किसी को बताने पर देख लेने की धमकी दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+