एलएलबी की पढ़ाई कर रहे युवक ने लवमैरिज के झांसे देकर युवती का यौन शोषण किया, शादीशुदा निकला

सूरत। गुजरात में सूरत के अमरोली में एक शादीशुदा युवक ने शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण किया। युवती से कहा कि, जल्द ही लवमैरिज करेंगे। फिर हफ्तेभर साथ रहने के बाद वादे से मुकर गया। उसी बीच युवती को यह भी पता चल गया कि, युवक तो पहले से ही शादीशुदा है। जिसके बाद युवती ने उसके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। वहीं, युवक के खिलाफ उसकी पत्नी ने भी दहेज प्रताड़ना की शिकायत दर्ज करा रखी थी। उसके अलावा युवक पर और भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

a girl physically harassed by a young man in surat in name of love marriage

युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि, ''अनिल मांगुकिया नाम के युवक ने मुझे लवमैरिज के सपने दिखाकर धोखा दिया। वह कई दिन तक रेप करता रहा। वह एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है और एक वकील का जूनियर है। हम दोनों में फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। उसके बाद मोबाइल नंबर पर दोनों आपस में बातचीत करते हुए करीब आए थे।'' अनिल ने बच्ची का आरटीई में एडमिशन कराने का वादा भी किया था। वह महीनेभर पहले युवती को कहीं ले गया था, जहां शारीरिक संबंध बनाए।

पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। आरोपी खिलाफ थाने में पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, अब एक राजनीतिक पार्टी के लीगल सेल की सेक्रेटरी रही युवती ने उस पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है।

a girl physically harassed by a young man in surat in name of love marriage

इधर, गैंगरेप के विरोध में ध्रोल में बंद
गुजरात में जामनगर जिले की ध्रोल तहसील से भी रेप का मामला सामने आया है। जहां दो कुख्यात बदमाशों ने पति की आंखों के सामने ही एक नर्स का किडनैप कर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने कहा कि, घटना के 4-5 घंटों के बाद ही दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया था। हालांकि, बीते रोज घटना के विरोध में ध्रोल में विरोध प्रदर्शन हुए। शहर के मार्केट से लेकर सभी दुकानें तक बंद रहीं। लोगों की मानें तो यह बंद जामनगर जिले में पिछले एक महीने में दुष्कर्म की 5 वारदातों के विरोध में था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+