ना​बालिग बेटी से रेप करने वाले बाप और साली से रेप करने वाले जीजा को 20-20 साल जेल

सूरत। गुजरात में अपनी नाबालिग बेटी से रेप करने वाले बाप को और नाबालिग साली से रेप करने वाले बहनोई को भी 20-20 साल की सजा हुई है। कोर्ट में रेप मामले की यह सुनवाई ऑनलाइन हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सूरत शहर के रांदेर क्षेत्र में पिता ने अपनी ही सगी बेटी को हवस का शिकार बनाया था। यह केस 13 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का था।

मूलत: यूपी का रहने वाला था शख्स

मूलत: यूपी का रहने वाला था शख्स

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, बेटी से रेप करने वाला बाप मूलत: उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। सूरत में वह बचत पर ऑटो चलाता था। उसके खिलाफ बेटी की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसके बाद पति को सजा दिलाने के लिए कोर्ट में भी केस लड़ा। दुष्कर्म की वारदात 10 फरवरी 2019 के दिन अंजाम दी गई थी। बेटी को मोबाइल पर अश्लील फिल्म दिखाकर उसने 3 बार दुष्कर्म किया था। घटना का खुलासा तब हुआ जब नाबालिग एक दिन स्कूल में प्रिंसिपल के सामने रोने लगी। वहीं उसने रोते हुए पूरी घटना बताई। उसके बाद प्रिंसिपल ने नाबालिग की मां को बताया।

दूसरी घटना जीजा के दुष्कर्म की

दूसरी घटना जीजा के दुष्कर्म की

दूसरी घटना एक जीजा द्वारा साली से दुष्कर्म की थी। इसमें भी पीड़िता नाबालिग थी। इस मामले में भी मां का रोल सराहनीय रहा। अपनी छोटी बेटी को न्याय दिलाने के लिए वो अडिग रही। अपने दामाद के खिलाफ शिकायत करने पर उसे अपनी बड़ी बेटी का घर संसार उजड़ने का डर था, पर फिर भी केस रजिस्टर्ड करवाया। अंतत: 14 साल की साली से दुष्कर्म करने वाले बहनोई को भी कोर्ट ने 20 साल की सजा सुनाई।

मां ने बेटी को न्याय दिलाकर ही दम लिया

मां ने बेटी को न्याय दिलाकर ही दम लिया

नाबालिग साली से दुष्कर्म का यह मामला 12 दिसंबर 2018 के दिन का है। उस दिन जीजा अपने ससुराल आया था। जहां उसने साले को सामान लेने के लिए बाहर भेज दिया और नाबालिग साली को नींबू पानी में कुछ मिलाकर पिला दिया। वो बेहोश हो गई, तब दुष्कर्म किया। बाद में उसकी तबियत खराब होने लगी। अस्पताल में इलाज के लिए ले जाई गई तो गर्भ होने का पता चला। तब मां के पूछने पर नाबालिग ने बताया कि, जीजा ने एक दिन कुछ पिला दिया था उसके बाद बेहोश हो गई। फिर पता नहीं क्या हुआ। इस मामले में डॉक्टरों ने पीड़िता का अबॉर्शन कराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+