जोर से आवाज देने पर चली तलवारें, यहां अलग-अलग समुदाय के 2 गुटों में जानलेवा हमले

सूरत। गुजरात में सूरत जिला स्थित अमरोली के कोसाड़ आवास में मामूली बात पर दो समुदाय के गुटों में जानलेवा हमले हुए। दो गुटों के बीच चाकू और तलवारें चल गईं। इस दौरान कई जने जख्मी हो गए। जिनमें से दो जनों की हालत गंभीर हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने हालात पर काबू पाया और दोनों पक्षों की शिकायतें दर्ज कीं।

communal fight with knife and Swords Over Loud Sound In Amroli surat district

पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि, कोसाड़ आवास निवासी शाहरुख अंसारी और उसके साथियों की नरेश कोली व उसके साथियों से हिंसक लड़ाई हुई। शाहरुख ने नरेश कोली व गोकुल पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि, वे दोनों रात करीब 10 बजे घर के नजदीक स्थित रणजीत की दुकान पर जोर जोर से बोल रहे थे। कह रहे थे कि गुटखा चाहिए। उन्हें टोका गया तो झगड़ा शुरू कर दिया। अपशब्द कहे, फिर चाकू और तलवार निकाल लाए। इस ​भिड़ंत में शाहरुख के अन्य साथियों फिरोज व नासिर को भी निशाना बनाया गया।

communal fight with knife and Swords Over Loud Sound In Amroli surat district

उधर, कोसाड़ आवास में ही रहने वाले नरेश कोली ने कहा कि, जानलेवा हमला तो हम पर किया था, जब शाहरुख, फिरोज, नासिर व अज्जु ने। गुटखा खरीदने के लिए रणजीत को आवाज दी थी। वहां पर शाहरुख ने अभद्रता शुरू कर दी थी। हमारे विरोध करने पर शाहरुख और उसके साथियों ने चाकू व तलवारें मारीं। हमारा मित्र गोकुल भी हमले में घायल हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+