सूरत में रेलवे ओवरब्रिज के नीचे 2 बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर, पिता-पुत्र की जान गई
सूरत। गुजरात में सूरत के पलसाना तहसील के चलथान के निकट रेलवे ओवरब्रिज के नीचे जानलेवा हादसा हुआ। यहां दो बाइकों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हुई। जिसमें बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार सत्यम राजकुमार वर्मा को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने सत्यम के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है।

बताया गया है कि, जब वो डिस्चार्ज होगा, तो उस पर कार्रवाई की जा सकती है। जानकारी के मुताबिक, पलसाना तहसील के कराड़ा गांव निवासी किशनबाबू राठौड़ शनिवार रात बेटे रॉबी के साथ बाइक पर चलथान से तातीथैया जा रहा था। उसकी बाइक चलथान गांव के पास जब रेलवे ओवरब्रिज के निकट थी तो सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। इससे हादसे में किशन और रॉबी की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में पुलिस ने उनकी लाशें उठवाईं।
इधर, पांडेसरा में टैंकर से कुचला बाइक सवार
सूरत में ही एक और जानलेवा हादसा हुआ। यहां एक टैंकर के अगले टायर से कुचले बाइक सवार की मौत हो गई। घटना पांडेसरा क्षेत्र में रविवार शाम को हुई। तब टैंकर की चपेट में आए एक मोटरसाइकिल पर सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि, लोगों ने खाली टैंकर को घेर लिया। बाद में पुलिस ने स्थिति नियंत्रित की।












Click it and Unblock the Notifications