लॉकडाउन में GF से मिलने घर से निकल जाता था, पिता ने डांटा तो कर ली आत्महत्या
सूरत। एक लड़का लॉकडाउन में अपने घर पर न रहकर दिन में कई बार गर्लफ्रेंड को देखने चला जाया करता था। पिता ने घर से जाने मना किया। मगर, वह नहीं मानता था। एक दिन पिता ने उसे जमकर डांटा। इससे रुष्ट होकर लड़के ने आत्महत्या कर ली। वह जाकर एक नदी में कूद गया।
यह घटना गुजरात मं सूरत के कपोडरा की है। जहां हस्तिनापुर सोसायटी में रहने वाला 19 वर्षीय लड़का अजय ढोलकिया लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहा था। उसे अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने की बड़ी दिलचस्पी थी। बिना किसी और काम के, वह घर से दिन में जरूर निकलता था। पिता ने उसे समझाया कि, बाहर पुलिस घूमती है। इन दिनों कोरोना महामारी भी फैल रही है, इसलिए मत घूमा कर। मगर, वह नहीं माना।

गुरुवार के दिन अजय को पिता ने फटकारा तो वह चुप हो गया। गुस्से में वह घर से चला गया। जब वह वापस नहीं आया, तो परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजने के बाद कपोडरा पुल पर उसकी चप्पलें मिलीं। तापी नदी के पास चप्पलें मिलने के बाद उन्हें कुछ आशंका हुई। पुलिस को फोन कर दिया गया।

सूरत फायर ऐंड इमरजेंसी सर्विसेज (एसएफईएस) की टीम ने शुक्रवार को अजय के शव को खोज निकाला। पुलिस ने उसकी जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया, जिसमें अजय ने लिखा कि उसे अपने प्यार को लेकर कुछ समस्या है, जिस कारण वह आत्महत्या कर रहा है। उसने नोट में अपने भाई को संबोधित करते हुए लिखा है, 'तुम मेरे बाद मम्मी-पापा का ध्यान रखना।'
घरवालों से पूछताछ में पुलिस ने पाया कि, अजय अपनी गर्लफ्रेंड को देखने घर से रोज निकल जाता था। पेशे से वह हीरा श्रमिक था। मगर, लॉकडाउन के दिनों काम पर नहीं था।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications