कहां गई मनीषा गोस्वामी? भाजपा नेता जयंती भानुशाली की हत्या के बाद से है लापता
Gujarat News, सूरत। कच्छ में रहने वाले भाजपा नेता जयंती भानशाली की चलती ट्रेन में 8 दिसंबर को हुई हत्या के मामले में पुलिस अभी आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। इस केस में पुलिस ने जिन लोगों को नामजद किया, उनमें एक्स-आरटीआई एक्टिविस्ट मनीषा गोस्वामी भी है। मनीषा 31 दिसंबर को वापी स्थित अपने घर से निकली थी, तब से उसका सुराग नहीं लग पाया है।

जानकारी के मुताबिक, मनीषा के पति के गजु गोस्वामी ने भानशाली हत्याकांड के चौथे दिन बताया था कि मनीषा घर से कच्छ स्थित अपने डेयरी फार्म के लिए गई हैं। हालांकि, वह अब कहां हैं, ये कोई नहीं जानता। उसका फोन स्विच-आॅफ आ रहा है, जबकि भानुशाली की हत्या होने से पहले तक वह चालू था। ऐसे में पुलिस का संदेह मनीषा पर ही है। हालांकि, भानुशाली और मनीषा के बीच के किस्से कई साल से चर्चा में हैं।
सीआईडी बोली- हां हत्या में शामिल थी!
बीते रोज सीआईडी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें कहा गया कि मनीषा उन गैंगस्टर्स के साथ थी, जिन पर भानुशाली की हत्या के आरोप हैं। गैंगस्टर छबील पटेल, सुरजीत भाउ पर भी पुलिस शिकंजा कसेगी। बहरहाल सवाल ये उठ रहे हैं कि मनीषा कहां है और अभी तक पकड़ा क्यों नहीं गया? वहीं, यह भी सवाल उठ रहे हैं कि वह जिंदा है या नहीं, उसका किसी बीजेपी नेता की सीडी से कोई लेना-देना है या नहीं? पुलिस उसके सुरक्षित होने के भी साक्ष्य पेश नहीं कर पाई है।
क्या करती थी मनीषा गोस्वामी?
मनीषा ने आरटीआई एक्टिविस्ट के रूप में अपना करियर शुरू किया था। वह वापी नामक स्थान पर पर्यावरण के मुद्दों पर सक्रिय रहती थी। धीरे-धीरे उसका सियासी लोगों से मिलना-जुलना शुरू हुआ और कहा जाता है कि कई अधिकारी और नेताओं के संबंध थे। उस पर कुछ नामचीन नेताओं की सेक्स सीडी होने के आरोप भी हैं। भानुशाली की हत्या के बाद से मनीषा के लापता होने के बारे में कहा जा रहा है कि मनीषा के पास भानुशाली के भतीजे सुनील भानुशाली की सीडी थी। दोनों अहमदाबाद के एक मॉल में मिले थे, जहां दोनों के बीच झगड़े की जानकारी सामने आई।












Click it and Unblock the Notifications