ऑटो चालक ने सुसाइड नोट में मोदी सरकार के इस कानून को ठहराया जिम्मेदार
सूरत। गुजरात के सूरत में 65 साल के ऑटो चालक ने नए ट्रैफिक कानून से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। उसने सुसाइड नोट में मोदी सरकार को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सरफराज शेख नाम के ऑटो चालक ने खुदकुशी करने से पहले सुसाइड नोट लिखा जिसमें उसने मोदी सरकार पर प्रहार किया है। कमिश्नर को संबोधित पत्र में उसने लिखा है कि वह ऑटो चलाकर परिवार का गुजारा करता है और मोदी सरकार ने बहुत खराब कानून पारित किया है जिस वजह से उसका जीना दुश्वार हो गया है। उसने नोट में लिखा कि पुलिस जब भी उसे रोकती है, उससे 500 रुपए जुर्माने के तौर पर वसूलती है जिससे वह परेशान हो गया है।
उसने नोट में लिखा कि 5-10 रुपए जुटाकर किसी तरह कमानेवाला कैसे 500 रुपए जुर्माना भरे? लिखा कि मेरी मौत के लिए मेरे परिजन नहीं, मोदी सरकार जिम्मेदार है। मेरी मौत के बाद मीडिया को बुलाकर बताना कि नए ट्रैफिक नियमों से ऑटो चालक कितने परेशान हैं।












Click it and Unblock the Notifications