लवमैरिज के बाद युवक का युवती से हुआ झगड़ा, वो अलग रहने लगी तो ब्लेड से गला काटकर हुआ फरार

सूरत। गुजरात में सूरत जिले के अमरोली-छापराभाठा रोड इलाके में लव मैरिज करने वाला युवक युवती का गला काटकर भाग गया। गंभीर हालत में युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी। केस दर्ज कर आरोपी को तलाशा जाने लगा। बताया जाता है कि, युवक ने जिस युवती से लवमैरिज की थी, उससे सालभर से अनबन चल रह रही थी। झगड़े की वजह से युवती अलग रहने लगी थी।

After love marriage, husband beaten up wife and attacked with blade

युवक युवती को ले जाने के लिए उसके पास गया। युवती ने मना कर दिया तो उसे मार डालने की कोशिश की। युवक ने युवती के गले पर ब्लेड से वार किया। उसका गला काट दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गई..खून बहने लगा। वहीं,युवक उसे वहीं पड़ा छोड़कर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल पीडि़ता को लोग अस्पताल ले गए। वहीं, घटना के संंबंध में पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

After love marriage, husband beaten up wife and attacked with blade

पुलिस के मुताबिक, महुंवा निवासी रवि प्रवीण वरिया ने पायल हरसाणी नाम की युवती से लवमैरिज की थी। इसके लिए वे घर से भागे थे। दोनों ने 2016 में राजुला के मंदिर में शादी की। शादी के बाद से दोनों सौराष्ट्र के महुंवा में साथ रह रहे थे। रवि प्रवीण वरिया ऑटो रिक्शा चालक था। उसका पायल हरसाणी से एक बेटा भी है। बताया जा रहा है कि, सालभर पहले दोनों में अनबन होने पर पायल छापराभाठा रोड पर श्रीराम सोसायटी में रहने वाले फुफी के घर पर रहने आ गई थी। तब से सूरत में ही रह रही थी।

After love marriage, husband beaten up wife and attacked with blade

हाल ही प्रवीण ने पायल को घर के निकट रामेश्वर महादेव मंदिर में मिलने के लिए बुलाया था। पायल फुफी फुफा और सहेली के साथ वहां उससे मिलने के लिए गई। वहां पर उसने पायल को उसके साथ चलने के लिए कहा। हालांकि, पायल ने मना कर दिया तो प्रवीण ने गला गबाने का प्रयास किया और ब्लेड से उसका गला रेत दिया। यह देखकर उसके फूफा और फूफी बचाने के लिए दौड़े। प्रवीण वहां से भाग निकला। उन्होंने पायल को अस्पताल पहुंचाया। अमरोली थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+