Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

500 करोड़ के हवाला कांड के आरोपी फत्ता के साथ आदित्य पंचोली ने खिंचवाईं फोटो, वीडियो वायरल

Gujarat News, सूरत। बॉलीवुड एक्टर आदित्य पंचोली का 500 करोड़ रुपये के हवाला-कांड के आरोपी अफरोज फत्ता के साथ वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में पंचोली फत्ता के साथ सूरत के रांदेर रोड स्थित अस्पताल में मरीजों के साथ फोटो खिंचवाते दिख रहे हैं। बता दें कि, फत्ता वर्तमान में जमानत पर है और आदित्य पंचोली पर भी कई मामले दर्ज हैं।

Aditya pancholi spotted with afroz fatta at surat hospital, Video Viral

2016 में ईडी के हत्थे चढ़ा था फत्ता
वर्ष 2016 में ईडी ने अफरोज फत्ता को हवाला घोटाले में गिरफ्तार किया था। दो साल बाद अफरोज को हवाला मामले में जमानत पर रिहा कर दिया गया। जेल से रिहा होने के बाद अफरोज पहली बार आदित्य पंचोली के साथ सार्वजनिक रूप से दिखाई दिया। जो वीडियो सामने आया है, उसके अनुसार वह अस्पताल में आदित्य पंचोली, मरीजों और उनके रिश्तेदारों के साथ फोटो खिंचाते साफ देखा गया। वीडियो में कुछ और लोग भी अफ़रोज़ और आदित्य पंचोली के साथ नज़र आते हैं।

पंचोली को मिला था बेस्ट विलेन का खिताब
बताया जा रहा है कि आदित्य पंचोली का सूरत में बार-बार आना-जाना रहता है। चर्चा हैं कि आदित्य पंचोली यहां अपना बिजनेस विकसित करने के इरादे से आते रहते हैं। बता दें कि वे विलेन के कैरेक्टर में इतने जमे कि उन्हें एक फिल्म के लिए बेस्ट विलेन का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी दे दिया गया था। साथ ही, आदित्य पर रेप, धमकी और मारपीट जैसे बड़े-बड़े आरोप भी लगाए गए। वे कंगना रनौत से अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में रहे थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+