10 माह पहले गुजरात से लापता 36 साल की ये मां तमिलनाडु में मिली, आखिर कैसे वापस पहुंची बच्चों तक

वांसदा। गुजरात में सूरत की वांसदा तहसील के उनाई चरवी की एक महिला दस माह बाद अपने परिवार को वापस मिल पाई है। यह महिला मानसिक हालत ठीक न रहने से उनाई गांव में यहां-वहां भटकती रहती थी। ऐसे ही एक दिन गायब हो गई। घरवालों ने ढूंढा, लेकिन नहीं मिल सकी। मामला पुलिस के पास पहुंचा।

a Mentally deranged 36 years old woman Meets Family After Ten Months through social media

बाद में एक वीडियो के जरिए उसकी तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस ने बताया कि, उसकी उम्र करीब 36 वर्ष है और नाम अरुणा बेन है। वह मानसिक तौर पर विक्षिप्त है। वह वापस अपने परिवार को तब मिली जब कुछ दिन पहले गांव के ही एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो में अरुणा को पहचान लिया और उसके परिवार को इस बारे में बताया। परिवार के लोग भी अरुणा को पहचान गए। पता चला कि, वह ​तमिलनाडु में है।

मगर, तमिलनाडु जाकर उसे वापस लाना इस गरीब परिवार के लिए आसान नहीं था। तब गांव के ही मनीषभाई ने इस परिवार को नवसारी गामित समाज के प्रमुख अश्विन गामित से मिलवाया। नवसारी गामित समाज के प्रमुख अश्विन गामित के प्रयास से उसे तमिलनाडु से वापस लाया गया। उनाई पहुंचने पर परिवार के सदस्यों की आंखों से खुशी के आंसू बह निकले। अरुणा के परिवार में तीन बच्चे, पिता और भाई रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+