सुलतानपुरः सड़क हादसे में बचाव कार्य में जुटे लोगों को बस ने रौंद डाला, 4 की दर्दनाक मौत
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के गोसाईगंज थाना अंतर्गत बांदा-टांडा नेशनल हाईवे पर मोतीगंज सोनारा में सड़क के किनारे खड़े दर्जन भर लोगों को एक अनियंत्रित बस ने रौंद दिया । जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। घटना पर आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस के उच्च अधिकारियों के समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हुआ।

पुलिस के अनुसार गोसाईगंज थाना अंतर्गत मोतीगंज सोनारा गांव के पास सोमवार की देर रात एक आल्टो कार एवं बोलेरो की टक्कर होने के बाद सड़क के नीचे पलट गई थी। स्थानीय लोग राहत और बचाव कार्य मे लगे थे कि आजमगढ़ से अम्बेडकरनगर होते हुए दिल्ली जा रही अनियंत्रित बस ने लोगों को रौंद दिया । चपेट मे आए मूंगर निवासी हशम और सोनार निवासी मोहम्मद हलीम पुत्र मोहम्मद जाकिर की घटना स्थल पर मौत हो गई थी।
मंगलवार को ट्रामा सेंटर लखनऊ मे इलाज के दौरान गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के सोनारा गांव निवासी गगन तिवारी (28) पुत्र समर बहादुर व सुनील अग्रहरि (35) पुत्र गंगाराम की मौत हो गई है। गडौली गांव निवासी अशोक अग्रहरि कोमा में चला गया है । मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि विपिन अग्रहरी, वसीम अहमद निवासी बलालमऊ इन सभी का इलाज ट्रामा सेंटर लखनऊ मे चल रहा है।
उन्होंने बताया कि ताजुद्दीन सुत आरिफ निवासी बहाउद्दीनपुर, देव प्रकाश पुत्र रामशंकर निवासी सोनारा, मंगल पुत्र राम सैनी निवासी अलहदादपुर, श्यामू पुत्र सनेही अलहदादपुर, राजाराम सुत रामचरण निवासी पलटन अहमद, अब्बास पुत्र शाहिद हुसैन निवासी मूंगर तथा सातवें मरीज की पहचान नहीं हो पाई है। इन सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल मे चल रहा है। मौत के इस तांडव से गांव के लोग में तनाव है । परिवार में कोहराम मच गया है ।












Click it and Unblock the Notifications