Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सुल्तानपुर: सड़क हादसे में 2 दरोगा की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर में शुक्रवार की सुबह कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो दरोगा की मौत हो गई है। वहीं, 3 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने दो दरोगा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वहीं, जिला प्रशासन के अधिकारियों को हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

two sub inspector died in road accident in sultanpur

प्रयागराज हाईकोर्ट जा रहे थे दोनों दरोगा

घटना सुल्तानपुर जिले केकूरेभार थाना इलाके की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, दोनों दरोगा कार से प्रयागराज हाईकोर्ट जा रहे थे। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर रास्ते में जमौली के पास एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार एक दरोगा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे दरोगा ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, तीन अन्य घायल हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक दरोगाओं की पहचान नित्यानंद और राजकुमार यादव के रूप में हुई है। दोनों सुल्तानपुर जिले के चील्हपुर थाने में तैनात थे।

सीएम ने शोक व्यक्त किया

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दो दरोगा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत लोगों की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। वहीं, जिला प्रशासन के अधिकारियों को हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

Recommended Video

    उन्नाव केस: दिल्ली में इलाज कराने के पीड़िता के परिवार का इनकार, चाचा दिल्ली के तिहाड़ होंगे शिफ्ट

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+