सुल्तानपुर: CM योगी ने ट्रामा सेंटर पहुंचकर जाना बच्चों को हाल, लगाया मुआवजे का मरहम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में टेंट व्यवसायी के दो मासूम बेटों के अपहरण के बाद बदमाशों ने एक बेटे को मौत के घाट उतार दिया। वहीं, दूसरा गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्रामा सेंटर पहुंचकर परिजनों को सात्वना दिया। साथ ही उन्होंने घायल दिव्यांश का हालचाल जाना और डॉक्टरों को अच्छे से अच्छा उपचार मुहैया कराने का निर्देश भी दिया।

परिजनों को दी आर्थिक मदद

परिजनों को दी आर्थिक मदद

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुल्तानपुर में दो सगे भाइयों के अपहरण की घटना में अपराधियों द्वारा एक बच्चे की हत्या किए जाने पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रामा सेंटर पहुंचकर इस घटना में घायल बच्चे का हाल-चाल जाना और चिकित्सकों को उसका समुचित उपचार किए जाने के निर्देश दिए। सीएम ने दिवंगत प्रियांश के परिजनों को 5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान किए की। साथ ही घायल दिव्यांश के उपचार के लिए परिजनों को 02 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी।

क्या था मामला

क्या था मामला

सुल्तानपुर निवासी गोसाईगंज क्षेत्र के रहने वाले एक टेंट व्यवसायी के आठ और छह वर्षीय बेटे दिव्यांश व प्रियांश द्वारिकागंज पुलिस चौकी के पास स्थित एक स्कूल में पढ़ते हैं। दोनों बच्चे 20 दिसंबर की सुबह स्कूल गए थे। दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे व्यवसायी के घर पर काम करने वाला एक व्यक्ति बच्चों को लेने स्कूल पहुंचा तो दोनों नहीं मिले। उसने बच्चों के स्कूल में नहीं मिलने की जानकारी व्यवसायी को दी। व्यवसायी ने स्कूल पहुंच शिक्षक और अन्य लोगों से जानकारी ली। अन्य बच्चों से पता चला कि एक बाइक से पहुंचे दो युवक बच्चों को बाइक पर बैठाकर ले गए हैं।

50 लाख की मांगी थी फिरौती

50 लाख की मांगी थी फिरौती

अपहरण कर्ताओं ने व्यवसायी के मोबाइल फोन पर एक कॉल की। कॉल करने वाले ने बताया कि दोनों बच्चे उसके पास हैं। उसने 50 लाख रुपये की मांग की। अपहरण कर्ताओं ने पुलिस को सूचना देने पर अंजाम बुरा होने की धमकी भी दी थी। व्यवसायी ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी।

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा

एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ छानबीन में स्वॉट व क्राइम ब्रांच को लगा दिया था। देर रात नगर कोतवाली क्षेत्र के करौदिया मुहल्ले में स्थित बंद पड़े एक मकान में दोनों बच्चे मिले। अपहरणकर्ताओं ने पुलिस की धमक पाते ही छोटे बेटे प्रियांस (6) की हत्या कर दी, जबकि बड़े बेटे दिव्यांस की हालत गंभीर है। बता दें कि पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की गोली लगने से एक अपहरणकर्ता घायल हो गया। उसे भी राजधानी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+