विपक्ष के नेताओं ने विदेश भागने के लिए बुक करा लिए 11 तारीख के टिकट, सुल्तानपुर में सीएम योगी ने कहा

विपक्ष के नेताओं ने बुक करा लिए 11 तारीख के टिकट, सुल्तानपुर में सीएम योगी ने कहा

सुल्तानपुर, 25 फरवरी: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार 25 फरवरी को सुल्तानपुर पहुंचे और यहां एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने विपक्षी पार्टियों को भी आड़े हाथों लिया। सीएम योगी ने तंज कसते हुए कहा, 'विपक्ष के तमाम नेताओं ने अभी से विदेश भागने के लिए अपने टिकट 11 तारीख के लिए बुक करा दिए हैं।' आपको बता दें, उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए चार चरणों में मतदान हो चुका है और पांचवे चरण के लिए 27 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। पांचवे चरण के मतदान से पहले राजनीतिक दल मतदातओं को अपने पक्ष में करने के लिए जनसभा कर एक दूसरे पर जमकर निशाना साध रहे हैं।

CM Yogi Adityanath says Opposition leaders have booked a ticket to go out of UP for March 11

इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुल्तानपुर पहुंचे और जनसभा को संबोधत करते हुए कहा, 'अब तक 4 चरणों में हुए मतदान के रुझान बताते हैं कि विपक्ष के तमाम नेताओं ने (समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव) अभी से विदेश भागने के लिए अपने टिकट 11 तारीख के लिए बुक करा दिए हैं।' इतना ही नहीं, सीएम योगी जनसभा में बोलते हुए कहा कि इससे ज़्यादा परिवर्तन और क्या हो सकता है कि जो लोग पहले जेब में तमंचा रखकर राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे, अब वे भी बजरंगबली का गदा लेकर घूम रहे हैं।

Recommended Video

    UP Election 2022: थम गया पांचवें चरण का प्रचार, इन नेताओं ने झोंकी ताकत | वनइंडिया हिंदी

    चित्रकूट में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 के पहले क्या बिजली मिलती थी? 2017 के बाद चित्रकूट में बिजली मिल रही है, कोई भेदभाव नहीं हो रहा है। पहले ईद और मुहर्रम में बिजली आती थी और दिवाली तथा होली में बिजली नहीं आती थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+