आप विधायक सोमनाथ भारती 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजे गए, 13 जनवरी को जमानत याचिका पर सुनवाई

सुल्तानपुर/रायबरेली। दिल्ली के विधायक और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सोमनाथ भारती की जमानत याचिका पर सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में 13 जनवरी को होगी। जज पी के जयंत ने विधायक सोमनाथ भारती की गिरफ्तारी मामले में जमानत पर सुनवाई करते हुए बुधवार को अगली तारीख दी है। आप विधायक ने कोर्ट से निकलते हुए कहा कि उनको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है और उनकी जमानत याचिका को 13 जनवरी तक लटकाया गया है। सोमवार को रायबरेली पुलिस ने सोमनाथ भारती को गिरफ्तार कर लिया था और उनको अमेठी पुलिस के हवाले किया था। यूपी के अस्पतालों में कुत्ते के बच्चे जन्म लेते हैं, आप विधायक के इस बयान पर अमेठी के जगदीशपुर थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सोमवार को ही रायबरेली में सोमनाथ भारती पर हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक जितेंद्र सिंह ने स्याही डाल दी।

Recommended Video

    AAP नेता Somnath Bharti पर फेंकी गई Ink, Police से हुई नोकझोंक, अब हुए Arrest | वनइंडिया हिंदी
    Aap MLA Somnath Bharti news update, hearing on bail petition on Wednesday

    शनिवार को अमेठी दौरे पर आए विधायक सोमनाथ भारती ने मीडिया से यूपी के अस्पतालों की खराब हालत पर बात करते हुए कहा था कि वहां कुत्ते के बच्चे पैदा होते हैं। अमेठी के जगदीशपुर कोतवाली में हरपालपुर गांव के शोभनाथ साहू ने आप विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार को रायबरेली आए आप विधायक पर स्याही फेंकी गई। आप विधायक पर आरोप है कि उन्होंने दरोगा के साथ बदसलूकी की। रायबरेली कोतवाल अतुल सिंह ने भी सोमनाथ भारती और उनके समर्थकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 332, 353, 595 (2) 153 A, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज करवाया।

    Aap MLA Somnath Bharti news update, hearing on bail petition on Wednesday

    रायबरेली पुलिस ने सोमनाथ भारती को गिरफ्तार कर अमेठी पुलिस को सौंप दिया। अमेठी पुलिस ने सीएचसी में विधायक का मेडिकल कराया और उसको जगदीशपुर थाने लेकर गई। पुलिस ने सुल्तानपुर में एमपी-एमएलए कोर्ट में आप विधायक को पेश किया जहां उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए जज पी के जयंत ने बुधवार 13 जनवरी की तारीख दी है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। सोमनाथ भारती के वकील संतोष कुमार पांडेय ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान विधायक ने खुद को निर्दोष बताया वहीं जज ने विवेचक से गिरफ्तारी की वजह और साक्ष्य के बारे में जानकारी मांगी। इस मामले कोर्ट अब बुधवार को अगली सुनवाई करेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+