यूपी में धरा गया 'आसाराम', झाड़-फूंक के नाम पर सालभर किया दुष्कर्म, बनाए अश्लील वीडियो
सुल्तानपुर. उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर जिले की मोतिगरपुर में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है, जो झाड़-फूंक के नाम पर महिला को अपनी हवस का शिकार बनाता था। यह कथित 'आसाराम' बीते सालभर से महिला का यौन शोषण कर रहा था। वह प्रेग्नेंट हुई तो गर्भपात करा दिया। इतना ही नहीं, पीड़िता किसी को कुछ बताए नहीं, इसलिए उसके वीडियो भी रिकॉर्ड कर रखे थे। वह डराता था कि कुछ भी कहा तो वीडियो पब्लिक कर देगा।

पीड़िता ने किसी तरह मोतिगरपुर थाना पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी। एफआईआर के मुताबिक, आरोपी की पहचान सलेमपुर के देव शरण के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष रतन शर्मा ने बताया कि पुलिस को आरोपी की लंबे समय से तलाश थी। अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर आरोप हैं कि, उसने महिला को जाल में फंसाकर उसका साल भर यौन शोषण किया।

सीओ जयसिंहपुर के अनुसार, शिकायती पत्र में पीड़िता ने शख्स पर छेड़खानी, बेहोशी के हालत में दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने, फिर गर्भवती होने पर गर्भपात कराने के आरोप लगाए हैं। यह मामला मोतिगरपुर पुलिस ने ही दर्ज किया था। जिसके बाद शनिवार को आरोपी को धर लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications