Mumbai Stampede: एक संकरे रास्ते में एक-दूसरे पर गिरे लोगों का वो खौफनाक नजारा
नई दिल्लीः ध्यान से देखिए इस फोटो को। इस फोटो में आपको एक ब्रिज देखेगा, ब्रिज पर दिखेंगे कई लोग, जो बुरी तरह फंसे हुए हैं। कोई अपने बच्चों का हाथ पकड़ने की कोशिश कर रहा है तो वहीं कोई बच्चा रोड से फस गया है, जिसको जहां जगह मिली वो वहीं लटक गया, चाहे वो रोड हो या ब्रिज का कोई हिस्सा।

काश! इस नजारे को पीएम देख लें, काश इस फोटो को रेलमंत्री देख लें। ये जनता है साहब है, जो आपसे उम्मीद करती है कि आप सब ठीक कर दोगे। कब तक ये हादसे होते रहेंगे, कब तक लोग मरते रहेंगे।
इस फोटो में आपको इंसान देखेंगे, लेकिन ये अलग बात है कि इन इंसानों को किसी वस्तु या सामान की तरह एक छोटे से ब्रिज पर ठूस दिया गया है। ये सब अपने घर से निकले थे, इस उम्मीद के साथ की जल्द ही वापस लौट आएंगे, इनमें से कई लोग मर चुके हैं। ये मर चुके हैं उस प्रशासन की तरह, जिसने कोई इंतजाम नहीं किया था इनके लिए।
हर साल नवरात्रि के बाद परेल एलफिंस्टन रेलवे ब्रिज पर इतनी ही भीड़ होती है लेकिन पुलिस अपने आपको बारिश से बचाने में लगी थी। नहीं दिया गया कोई ध्यान, छोड़ दिया गया जनता को अकेले अपने हाल। उसका नतीजा मारे गई कई लोग। कई घरों के चिराग बुझ गए तो कइयों को कोख सुनी हो गई।
परेल एलफिंस्टन रेलवे ब्रिज पर अफवाह के चलते मची भगदड़ में 27 लोगों की मौत हो गई है और दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है। घटना सुबह 9.30 बजे की आसपास की बताई जा रही है। आपको बता दें कि इस समय मुंबई में बारिश हो रही है। जिस वजह से फुट ब्रिज पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे। केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल मुंबई पहुंच गए हैं।
यह भी पढ़ें-बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन की कार हुई हादसे का शिकार, बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस
यह भी पढ़ें- Mumbai Stampede LIVE: मुंबई भगदड़ में 27 की मौत, NDRF टीम मौके पर पहुंची












Click it and Unblock the Notifications