बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन की कार हुई हादसे का शिकार, बाल-बाल बचीं एक्ट्रेस
मुंबई। बॉलीवुड अदाकारा विद्या बालन उस समय बाल-बाल बच गई जब उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में विद्या बालन को कोई चोट नहीं आई है। जानकारी के मुताबिक हादसा उस समय हुआ जब विद्या बालन मीटिंग के लिए बांद्रा जा रही थीं। इस हादसे में बॉलीवुड अदाकारा पूरी तरह सुरक्षित हैं, हालांकि उनकी कार जरूर क्षतिग्रस्त हो गई।

विद्या बालन की कार से टकराई दूसरी कार
बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन शुक्रवार सुबह एक मीटिंग के लिए बांद्रा जा रही थीं। डीएनए में छपी खबर के मुताबिक उसी समय उनकी कार से एक दूसरी कार आकर टकराई। इस हादसे में विद्या बालन की कार क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत ये रही कि विद्या बालन इस हादसे में पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उन्हें किसी तरह की कोई चोट नहीं आई है।
डीएनए में छपी खबर के मुताबिक हादसा ज्यादा बड़ा नहीं था। बता दें कि विद्या बालन ने हाल ही में अपनी आने वाले फिल 'तुम्हारी सुलु' की शूटिंग पूरी की है। सुरेश त्रिवेणी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में विद्या बालन ने एक रेडियो जॉकी का रोल निभा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications