Mumbai Stampede: 22 की मौत, दादर पुलिस स्टेशन में ADR दर्ज
मुंबई। परेल एलफिंस्टन रेलवे ब्रिज पर अफवाह के चलते मची भगदड़ में 22 लोगों की मौत हो गई है और दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है। इस मामले दादर पुलिस स्टेशन में CRPC के सेक्शन 174 के तहत ADR दर्ज किया गया है।घटना सुबह 9.30 बजे की आसपास हुई थी।

6:57 PM: दादर पुलिस स्टेशन में CRPC के सेक्शन 174 के तहत ADR दर्ज
6:56 PM: अचानक हुई बारिश की वजह से मची भगदड़-वेस्टर्न रेलवे प्रेसनोट
6:54 PM: बारिश की कोई संभावना नही थी-वेस्टर्न रेलवे प्रेसनोट
6.00PM: मुंबई के परेल एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन पर एक अतिरिक्त ओवरब्रिज के 9.5 करोड़ पहले ही पास किया जा चुका है- रेल मंत्रालय
5.27PM: स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से की बात, जाना घायलों का हाल

4.00PM: प्रशासन ने हादसे में मारे गए लोगों की लिस्ट जारी है।

2.50PM: मुझे नहीं लगता कि पुल की संरचनात्मक ताकत पर कोई प्रश्न उठाया जाना चाहिए, घटना भगदड़ के कारण हुई: MoS रेलवे मनोज सिन्हा
2.00PM: रेल मंत्री पीयूष गोयल और महाराष्ट्र के मंत्री विनोद तावडे केईएम अस्पताल पहुंचे।
1.45 PM: रेलवे ने मुंबई क्षेत्र में 100 नई उपनगरीय रेल सेवाएं शुरू करने से पहले रद्द कर दी हैं। पीयूष गोयल आज इनका उद्धाटन करने वाले थे।
1.20 PM: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने पीड़ितो को मुआवजा देने की घोषणा की है। हादसे में मरने वालों को सरकार 5 लाख रुपए का मुआवजा देगी। वहीं घायलों के इलाज का खर्च महाराष्ट्र सरकार उठाएगी।
1.00PM: केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल मुंबई पहुंच गए हैं। पीयूष गोयल ने हादसे पर कहा कि अभी मुंबई आया हूं। इस घटना में मारे गए लोगों के प्रति पूरी संवेदना है।
मुंबई पुलिस के मुताबिक, किसी ने अफवाह फैलाई थी कि स्टेशन का शेड गिर रहा है। जिसकी वजह से ब्रिज पर भगदड़ मच गई। भगदड़ में काफी लोग गिर गए और कुचल गए।
12.30PM: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्टेशन पर काफी गंदगी मौजूद थी और आज सुबह से मुंबई में बारिश हो रही थी। ब्रिज काफी छोटा और संकरा। इस ब्रिज की सीढ़ियां काफी खराब है, जिसकी वजह से लोग फिसलते गए और इस तरह कई लोगों की जानें चली गई।

11.00AM: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मुंबई हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, मुंबई में भगदड़ के हादसे से गहरा दुःख हुआ। शौक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना, घायलों के लिए प्रार्थना।
एलफिंस्टन रेलवे ब्रिज का इस्तेमाल यात्री सेंट्रल लाइन से वेस्ट लाइन पर जाने के लिए करते हैं। आज नवरात्रि के अंतिम दिन स्टेशन पर भारी संख्या में भीड़ मौजूद थी। मुंबई में बारिश के चलते कई ट्रेनें लेट चल रही थी और इस हादसे के वक्त प्लेटफॉर्म पर अचानक दो ट्रेनें स्टेशन पर पहुंच गई। जिसकी वजह से स्टेशन पर भीड़ बढ़ गई।

10.30 AM: मौके पर राहत दल पहुंच गया और बचाय कार्य जारी है। घायलों को नजदीकी ईएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
24136051
24107020
24131419












Click it and Unblock the Notifications