मोदी का जम्मू दौरा आज, राज्य को बड़ी घोषणा की उम्मीद
श्रीनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज जम्मू कश्मीर के दौरे पर हैं । पीएम आज एक दिन के लिए घाटी जाएंगे। मोदी के दौरे को लेकर सारी तैयारियां की जा चुकी है। मोदी ने जम्मू में वे दिवंगत गिरधारी लाल डोगरा के जन्म शताब्दी समारोह में शामिल होंगे।

हो सकते हैं बड़े ऐलान
मोदी के इस अहम दौरे को लेकर राज्य को बड़ी उम्मीदें हैं। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री की यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर के लिए बड़े ऐलान हो सकते हैं.। कई विकास परियोजनाओं की घोषणा की जा सकती है। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री घाटी में एम्स और आईआईटी की स्थापना की भी घोषणा कर सकते हैं।
इसके साथ-साथ पीएम मोदी बाढ़ प्रभावितों के साथ किए गए अपने वादों को पूरा करने के लिए ईदी के तौर पर राहत पैकेज भी जारी कर सकते हैं। ये दौरा इसलिए भी खास माना जा रहा है कि क्योंकि राज्य में पीडीपी भाजपा की मुफ्ती मोहम्मद सईद की अगुवाई में सरकार बनने के बाद यह पहला मौका है, जब प्रधानमंत्री जम्मू जाएंगे।
सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त
नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से पिछले कई दिनों से हो रही गोलीबारी और घुसपैठ की कोशिश के मद्देनज़र प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राज्य भर में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा जवानों की तैनाती की गई है।












Click it and Unblock the Notifications