गृहमंत्री से मिले उमर अबदुल्ला, कश्मीर के लिए मांगा स्पेशल पैकेज
श्रीनगर। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला से मुलाकात कर कश्मीर में चल रहे राहत कार्य की स्थिति का जायज़ा लिया है। गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में पिछले छह दशकों में आई सबसे भीषण बाढ़ में जान और माल का काफी नुकसान हुआ है। विपदा का सामना कर चुके लोग अब भी विस्थापित है। राज्य सरकार ने स्थिति से निपटने के लिए केंद्र से कश्मीर के लिए स्पेशल पैकेज की मांग की है। मूसलाधार मानसूनी बारिश के बाद बाढ़, भूस्खलन और मकानों के गिरने की घटनाओं ने कश्मीर को तबाह कर दिया था।

बाढ़ आपदा की विभीषिका को याद करते हुए जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पहले ही बताया कि 'मेरे पास कोई सरकार नहीं थी क्योंकि व्यवस्था का आसन एक सदी से भी अधिक समय की सबसे भीषण बाढ़ में बह गया था।' उनके अपने आवास में बिजली, मोबाइल फोन कनेक्टिविटी तक नहीं थी और उमर एक गेस्ट हाउस से काम कर रहे थे। जहां उन्होंने एक अस्थायी मिनी सचिवालय स्थापित किया है ताकि बचाव एवं राहत अभियानों को निर्देश दे सकें। तबाही को याद करते हुए उमर ने यह भी बताया था कि 'व्यवस्था बह गई थी। राज्य विधानसभा भवन, उच्च न्यायालय, पुलिस मुख्यालय और अस्पताल सभी पानी में हैं।'
कश्मीर की इस भीषण त्रासदी के बाद केंद्र सरकार ने हर संभव मदद की। इसी सिलसिले में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने उमर अबदुल्ला से मुलाकात कर राहत कार्यों पर जानकारी ली। इसकी जानकारी राजनाथ सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर मुलाकात की एक फोटो के साथ दी।
भारत - चीन सीमा का भी दौरा
पिछले दिनों चीन के साथ बढ़ते तनाव और स्थिति सामान्य हो चुकी है। इसी क्रम में गृहमंत्री भारत - चीन सीमा का भी दौरा करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications