एनपीपी ने चुनाव आयोग से अपने उम्मीदवारो के लिए सुरक्षा की मांग की
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को हुए चार आतंकी हमले के बाद नेशनल पैंथर पार्टी ने के प्रमुख भीम सिंह ने अपने उम्मीदवारों की सुरक्षा की मांग की है। भीम सिंह ने अपने उम्मीदवारों की सुरक्षा के लिए दिल्ली पहुंचकर मुख्य चुनाव आयुक्त वीएस संपथ से मुलाकात करके सुरक्षा की मांग की।

भीम सिंह ने जम्मू सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की सरकार स्थानीय लोगों को सुरक्षा देने में पूरी तरह से विफल रही है। भीम सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त से कहा कि उनकी पार्टी के उम्मीदवारों को कांग्रेस, भाजपा और पीडीपी के उम्मीदवारों की तुलना में बेहतर सुरक्षा नहीं प्रदान की जा रही है।
भीम सिंह ने मुख्य चुनाव आयोग से गुहार लगायी है कि उनके पार्टी के उम्मीदवारों को सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की जाए साथ ही उनकी पार्टी के मुख्य प्रचारकों के रुकने का भी बंदोबस्त किया जाए। उन्होंने कहा कि हालांकि मुझे जेड श्रेणी की सुरक्षा मिली है लेकिन उन्हें राज्य के गेस्ट हाउस में रुकने की इजाजत नहीं दी गयी है। जिसके चलते उन्हें अपनी गाड़ी में ही रात बितानी पड़ती है।
उन्होंने कहा कि घाटी में बिगड़े माहौल के चलते उनकी पार्टी के उम्मीदवार तीसरे और चौथे चरण के मद्देनजर चुनाव प्रचार करने से कतरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें जेड श्रेणी सुरक्षा के बावजूद सोपोर और बारामूला में चुनाव प्रचार के दौरान मात्र एक जवान ही मुहैया कराया गया। वहीं पार्टी के अन्य नेताओं ने चुनाव आयोग पर भी भेदभाव का आरोप लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications