कश्मीर: पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के नेता को घर के बाहर गोलियों से भूना

कश्मीर। बारामुला में पीपुल्स कॉन्फ्रेस के सीनियर नेता गुलाम नबी खोजा को आतंकियों ने उनके घर के सामने ही गोलियों से भून डाला। ये हालिया दिनों में राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताोओं को निशाना बनाने का दूसरा मामला है।

crime

जम्मू-कश्मीर सरकार में मंत्री सज्जाद लोन के नजदीकी और उनकी पार्टी पीपुल्स कॉन्फ्रेंस से लंबे समय से जुड़े गुलाम नबी खोजा को बुधवार शाम बारामुला के अपने गांव करालगुंड में थे। शाम करीब 8:30 बडे उनको आवाज देकर बाहर बुलाया गया।

खोजा जैसे ही अपने घर के बाहर आए उनके ऊपर गोलियां चला दी गईं। गोलियों की आवाज सुनकर परिजन और गांव के लोग उस तरफ दौड़े, लेकिन तब तक हत्यारे अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।

सज्जाद लोन के थे करीबी

परिजन गंभीर रूप से घायल गुलाम नबी को बारामुला के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक खोजा के शरीर में कई गोलियां लगी थी और अस्तपताल आने के कुछ मिनट बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

50 साल के गुलाम नबी खोजा सज्जाद लोन के करीबी माने जाते थे। सज्जाद के पिता अब्दुल गनी लोन के 2002 में कत्ल के बाद से वो सज्जाद के हमेशा साथ रहे।

घाटी में राजनैतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने की दस दिन के अंदर ये दूसरी घटना है। 2 अक्टूबर को पंपोर के कंडीजल में पूर्व सरपंच फैयाज अहमद की उनके घर के बाहर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+