आतंकियों की धमकी, आधार कार्ड बनवाया तो मार देंगे गोली

हिजबुल मुजाहिद्दनी ने दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में आने वाले त्राल क्षेत्र में अज्ञात आतंकियों द्वारा धमकी भरे पोस्टर लगाए गए हैं। इलाके के सभी दीवारों में धमकी भरे पोस्टर चिपकाए है। इस पोस्टर से स्थानीय लोग सकते में आ गए । दीवारों पर चिपकाए गए पोस्टरों में सरेआम धमकी दी गई है।
इन पोस्टरों में साफ लफ्जों में लिखा है कि हिज्जबुल मुजाहिदीन की धमकी है कि अगर किसी ने भी आधार कार्ड प्राप्त करने की कोशिश की तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। इस धमकी से लोग काफी डर गए है। पोस्टरों में आधार कार्ड को एक दुर्भाग्यपूर्ण साजिश बताया गया है।












Click it and Unblock the Notifications