घाटी में दो एनकाउंटर में सेना ने लश्कर के 4 आतंकी किए ढेर, टीवी आर्टिस्ट अमरीन के हत्यारों की भी मौत
श्रीनगर, 27 मई। जम्मू कश्मीर में सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर में दो लश्कर के आतंकियों को जवानों ने ढेर कर दिया है। आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि बीती रात दो एनकाउंटर हुए, जिसमे लश्कर ए तैयबा के दो आतंकियों को मार गिराया गया है। यह एनकाउंटर सौअरा श्रीनगर में हुआ। आतंकियों के पास से एक एके-47 और एक पिस्तौल बरामद की गई है। वहीं अवंतिपुरा में हुए एनकाउंटर में भी दो लश्कर ए तैयबा के आतंकियों को जवानों ने ढेर किया है। ये आतंकी टीवी आर्टिस्ट अमरीन भट्ट की हत्या से जुड़े थे। पिछले तीन दिनों में सेना ने 10 आतंकियों को ढेर किया है, जिसमे 7 लश्कर के आतंकी थे, 3 जैश ए मोहम्मद के आतंकी थे।
Recommended Video

विजय कुमार ने बताया कि टीवी आर्टिस्ट अमरीन भट्ट की निर्मम हत्या के केस को 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया गया है। पिछले तीन दिनों में घाटी में 10 आतंकियों को ढेर किया गया है, जिसमे 7 आतंकी लश्कर ए तैयबा के और ती आतंकी जैश ए मोहम्मद के के हैं। गुरुवार की रात को दो लश्कर के आतंकियों को सौरा में एनकाउंटर में मार गिराया गया है। पुलिस ने इनके पास से हथियार बरामद किए हैं।
श्रीनगर के सौरा में जिन दो आतंकियों को ढेर किया गया है उनकी पहचान शाकिर अहमद वजा और अफरीन अफताब मलिक के रूप में हुई है। इन लोगों के पास से संदिग्ध सामान, हथियार, गोली आदि मिली है। बता दें कि कश्मीरी टीवी आर्टिस्ट अमरीन भट्ट को कुछ अज्ञात आतंकियों ने बडगांव के चदूरा इलाके में मार दिया था। उनके 10 साल के भतीजे को भी चोट आई थी। जम्मू कश्मीर पुलिस ने बताया कि 10 साल के भतीजे के हाथ में गोली लगी है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications