सानिया मिर्जा से अलग हुए कुछ दिन हुए नहीं कि शोएब मलिक ने कर ली तीसरी शादी, जानिए कौन हैं उनकी नई पत्नी

Shoaib Malik Sana Javed: पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने फिर से शादी कर ली है। शोएब मलिक ने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद संग शादी की है। भारतीय टेनिस खिलाड़ी रह चुकीं सानिया मिर्जा से अलग हुए कुछ दिन भी नहीं हुए थे कि शोएब मलिक ने शादी कर ली है।

41 वर्षीय शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा से तलाक की अफवाहों के बीच सना जावेद से शादी की है। हालांकि अभी तक सानिया से शोएब से तलाक की खबरों की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन दोनों कुछ महीनों से एक-दूसरे के साथ नहीं रह हे हैं।

Shoaib Malik Sana Javed

शोएब मलिक ने खुद इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें पोस्ट कर ये जानकारी दी है। शोएब मलिक ने तस्वीरें शेयर कर लिखा, ''अल्हम्दुलिल्लाह , ऊपर वाले ने जोड़ी बना दी...।'' ऐसे शोएब मलिक की ये तीसरी शादी है।

Who is Sana Javed: कौन है शोएब मलिक की दूसरी पत्नी सना जावेद

  • सना जावेद पाकिस्तान की एक जानी-मानी एक्ट्रेस और मॉडल हैं।
  • 28 साल की सना जावेद पाकिस्तान के कई टीवी शो में काम कर चुकी हैं।
  • सना जावेद के टीवी शो की बात करें तो, वो ऐ मुश्त-ए-खाक़, डंक समेत कई टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं।

  • सना जावेद कई म्यूजिक वीडियो में भी दिख चुकी हैं।
  • सना जावेद की भी ये दूसरी शादी है, वो पहले तलाकशुदा हैं।
  • सना जावेद के पहले पति का नाम मैर जसवाल था। दोनों की शादी 2020 में हुई थी। दोनों में तलाक हो चुका है।

शोएब मलिक और सना जावेद के डेटिंग की पहले से थी अफवाह

शोएब मलिक और सना जावेद के डेटिंग की अफवाहें पहले से ही थीं। शोएब मलिक ने पिछले साल सना जावेद को जन्मदिन की शुभकामनाएं देकर इन अटकलों को और हवा दे दी थी। इंस्टाग्राम अपनी और सना की तस्वीर शेयर कर बधाई दी थी। पोस्ट पर कैप्शन में लिखा था: "हैप्पी बर्थडे बडी।''

शोएब मलिक तब भी सना जावेद के समर्थन में आए थे, जब सेट पर जूनियर्स और मेकअप कलाकारों के प्रति कथित अशिष्ट व्यवहार के लिए उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

शोएब मलिक ने कहा था, "मैं सना जावेद को काफी समय से जानता हूं और उनके साथ कई बार काम करने का मौका मिला है, अपने व्यक्तिगत अनुभव से मैं केवल इतना कह सकता हूं कि वह हमेशा मेरे और हमारे आसपास के लोगों के प्रति दयालु और विनम्र रही हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+