Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Vinesh Phogat: विनेश फोगाट की याचिका पर फैसला कब? CAS ने कही बड़ी बात

ओलंपिक खेल 2024 में 50 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा में अयोग्य ठहराए जाने के बाद पहलवान विनेश फोगाट की रजत पदक के लिए संघर्ष जारी है। इस बीच कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) ने पेरिस ओलंपिक में महिलाओं की 50 किग्रा फ्रीस्टाइल स्पर्धा को लेकर विनेश फोगाट की याचिका पर जल्द फैसला सुना सकता है। सीएएस ने इसको लेकर खुद एक टिप्पणी की है।

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने बुधवार (7 अगस्त, 2024) को कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (सीएएस) में 50 किग्रा वर्ग के ओलंपिक फाइनल से अयोग्य ठहराए जाने के खिलाफ अपील की थी। जिसमें 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण बाहर किए जाने के बाद उन्हें संयुक्त रजत पदक से सम्मानित ना किए जाने के फैसले को चुनौती दी है। दरअसल, विनेश फोगाट का वजन 100 किग्रा से अधिक पाया गया था। ऐसे में उन्हें रजत पदक से वंचित कर दिया गया था।

Phogat petition for Olympic Games CAS decision

बता दें कि हरीश साल्वे पेरिस ओलंपिक से पहलवान विनेश फोगाट की पैरवी कर रहे हैं। भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल और किंग्स काउंसल साल्वे ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें खेल पंचाट में फोगाट का प्रतिनिधित्व करने के लिए आईओए द्वारा नियुक्त किया गया है।

क्या है खेल पंचाट न्यायालय (CAS)?
खेल पंचाट न्यायालय एक अंतरराष्ट्रीय और सर्वोच्च अपीलीय निकाय है, जिसकी स्थापना 1984 में खेल से संबंधित विवादों को मध्यस्थता के माध्यम से निपटाने के लिए की गई थी। यह कोर्ट स्विट्जरलैंड के लॉजेन में स्थित है। यह किसी भी खेल संगठन से स्वतंत्र रूप से काम करता है। इस कोर्ट के पास एथलीटों, कोच और खेल महासंघों से जुड़े विवादों पर अधिकार क्षेत्र है।

न्यायालय को खेल-संबंधी विवादों को सुलझाने और खेलों में निष्पक्ष खेल और न्याय के सिद्धांतों को कायम रखने के लिए सर्वोच्च प्राधिकरण के रूप में मान्यता प्राप्त है। CAS में 87 देशों के लगभग 300 एक्सपर्ट्स हैं, जिन्हें मध्यस्थता और खेल कानून के उनकी विशेषाता के लिए चुना गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+