जीत की हैट्रिक के बाद विनेश फोगाट का पुराना वीडियो वायरल, पीएम मोदी को लेकर खुलकर कही थी ये बात

Vinesh Phogat: पेरिस ओलंपिक में जिस तरह से भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए एक के बाद एक लगातार तीन मैचों में जीत दर्ज की और अब वह गोल्ड मेडल की रेस में आगे चल रही हैं, उसके बाद देशभर में उनकी तारीफ हो रही है।

विनेश की जीत के साथ ही राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है। इसकी वजह है पिछले साल जिस तरह से पहलवानों ने दिल्ली में प्रदर्शन किया था। कांग्रेस पार्टी ने विनेश की जीत के साथ ही केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया और तंज कसते हुए कहा कि क्या पीएम मोदी विनेश को फोन करेंगे।

vinesh phogat

इन सब के बीच विनेश फोगाट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विनेश केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बात कर रही हैं। हालांकि यह वीडियो 2018 का है, ऐसे में इसकी टाइमिंग भी अलग विषय है।

क्यों चर्चा में विनेश

भारतीय कुश्ती संघ के भीतर पिछले वर्ष घमासान मच गया था जब इसके तत्कालीन अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर पहलवानों ने यौन शोषण का आरोप लगाया था।

इसके खिलाफ तमाम पहलवानों ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया था और धरना भी दिया था। जिसमे विनेश फोगाट भी शामिल थीं। यही वजह है कि कांग्रेस विनेश फोगाट की जीत के बाद पीएम मोदी पर निशाना साध रही है और पूछ रही है, क्या पीएम मोदी उन्हें फोन करेंगे।

वायरल वीडियो में पीएम मोदी की तारीफ

सोशल मीडिया पर विनेश का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे विनेश कहती हैं, जब से प्रधानमंत्री इतनी बड़ी योजना लेकर आए हैं, खेल के प्रति वह इतना सक्रियता दिखा रहे हैं। देश का प्रधानमंत्री जब बोलते हैं तो लोग उसे ध्यान से सुनते हैं, लोग उसकी तारीफ करते हैं।

इससे लोगों को लगता है कि खेल से हमें जुड़ना चाहिए। लोग अगर खेल के बारे में सोचते हैं तो वहीं से खेल के बारे में लोग सोचना शुरू कर देते हैं। देश में अब माहौल बदल गया है। देश में हर खेल में रिकॉर्ड बन रहा है। इसकी वजह यही है कि इसके पीछे प्रेरणा इतनी ज्यादा है।

7 घंटे में लगातार तीन जीत
बता दें कि विनेश फोगाट ने महज सात घंटे के भीतर मौजूदा ओलंपिक और विश्व चैंपियन, यूरोपीय खेलों की पदक विजेता और एक पैन अमेरिका खेलों की चैंपियन को हराकर दम दिखाया।

जापान की चैंपियन को धूल चटाई
अपने पहले मुकाबले में विनेश ने टोक्यो की ओलंपिक चैंपियन और जापान पहलवान युई सुसाकी को मात दी। पहले मुकाबले में विनेश ने असाधारण रक्षात्मक कौशल का प्रदर्शन किया। उन्होंने सुसाकी के टेकडाउन प्रयासों का डटकर मुकाबला किया और अंतिम सेकंड में खुद को टेकडाउन करके जीत हासिल की। ​​

विनेश आमतौर पर अपनी आक्रामक शैली के लिए जानी जाती हैं, लेकिन जिस तरह से उन्होंने अपना डिफेंस दिखाया उसकी काफी तारीफ हो रही है। भारतीय पहलवान साक्षी मलिक ने विनेश की रक्षात्मक क्षमता की प्रशंसा की है।

क्वार्टर फाइनल में दिखाया दम
ओक्साना लिवाच के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान विनेश ने अपनी आक्रामक शैली को फिर से अपनाया। उन्होंने शुरुआती टेकडाउन हासिल किया और अंत में मैच जीतकर मुकाबले पर अपना दबदबा बनाया। रक्षात्मक और आक्रामक रणनीतियों के बीच स्विच करने की उनकी क्षमता ने विनेश की जबरदस्त तैयारी को दिखाया।

सेमीफाइनल में 5-0 से जीत
क्यूबा के गुज़मैन लोपेज़ के खिलाफ सेमीफ़ाइनल में विनेश ने आक्रमण और बचाव का जबरदस्त मिश्रण दिखाया। मैच में अपने प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सफलतापूर्वक टेकडाउन करके 5-0 की जीत हासिल की। ​​

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+