Year Ender 2024: फैन्स को रुला गया टेनिस का बादशाह, अंतिम मैच में हार के बाद स्पीच में खुद भी हुआ भावुक

Year Ender 2024: साल 2024 में खेलों में घटित कुछ बड़ी घटनाओं में टेनिस से भी एक ऐसा घटनाक्रम हुआ, जिससे फैन्स की आँखों में पानी आ गया। मौका भी काफी बड़ा था क्योंकि टेनिस वर्ल्ड में लाल बजरी का बादशाह खेल को अलविदा कहकर हमेशा के लिए जा रहा था।

स्पेन से आने वाले राफेल नडाल ने अपने होम क्राउड के सामने अंतिम मुकाबला खेला। डेविस कप के दौरान यह क्वार्टर फाइनल मुकाबला था और नडाल को नीदरलैंड्स के सामने हार का सामना करना पड़ा था। इस तरह अंतिम मैच में हार के साथ उन्होंने रिटायरमेंट लिया।

rafael nadal

फैन्स अपनी आँखों के सामने हीरो को जाते हुए देख रहे थे। नम आँखों से नडाल को उनके प्रशंसक विदाई दे रहे थे। इस दौरान नडाल ने भी अपनी भावुक स्पीच दी। उन्होंने अपने अंतिम मैच के बाद कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनकर हर कोई भावुक हो गया। नडाल खुद भी भावुक थे क्योंकि लम्बे समय तक खेलने के बाद वह इस गेम को अलविदा कहकर जा रहे थे।

फैन्स को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं टेनिस खेलने से नहीं थका हूँ, कोई भी इस मुकाम पर कभी नहीं आना चाहता है। मुझे इस स्थिति को स्वीकार इसलिए करना पड़ रहा है क्योंकि अब शरीर साथ नहीं देता। उम्मीद से ज्यादा समय तक मैं खेल पाया, इसके लिए मैं खुद को सौभाग्यशाली समझता हूँ। मेरे जीवन में इस सफर के दौरान आए सभी लोगों का आभार प्रकट करता हूँ।

उन्होंने कहा कि टाइटल्स नहीं मैं उस इंसान और बच्चे के रूप में खुद को याद रखा जाना पसंद करूंगा। जिसने सपने देखे। उन सपनों से ज्यादा हासिल किया। इस तरह नडाल ने खुद को एक बेहतरीन इंसान के रूप में याद रखने का आग्रह फैन्स से किया।

लाल बजरी का बादशाह उनको इसलिए कहा जाता है क्योंकि फ्रेंच ओपन में फाइनल तक जाने के बाद वह कभी नहीं हारे थे। 14 बार फाइनल में जाकर उन्होंने जीत दर्ज की थी। फ्रेंच ओपनर में उन्होंने कुल चार ही मैच गंवाए हैं। इस वजह से उनको क्ले कोर्ट का बादशाह माना जाता है।

टेनिस के इतिहास में सिंगल्स इवेंट्स में नडाल का कोई जवाब नहीं था। वह इस कैटेगरी के दूसरे स्स्बे सफल खिलाड़ी हैं। नडाल ने कुल 22 ग्रैंडस्लैम अपने नाम किये थे। पहले स्थान पर नोवाक जोकोविच का नाम है, जिनके नाम कुल 24 ग्रैंडस्लैम हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+