Wimbledon 2024: विम्बल्डन विनर के आगे कहीं नहीं टिकते T20 World Cup के विजेता, प्राइज मनी जानकर उड़ जाएंगे होश
भारत ने 29 जून को बारबाडोस में फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपना दूसरा टी20 विश्व कप जीता। 11 साल बाद जब ट्रॉफी का इंतजार खत्म हुआ तो टीम इंडिया के खिलाड़ियों पर पैसों की जमकर बारिश हुई। इस बीच ग्रैंड स्लैम विम्बल्डन का 2024 का भी आयोजन शुरू हो चुका है, लेकिन टूर्नामेंट की प्राइज मनी वर्ल्ड कप से कहीं ज्यादा है।
विम्बल्डन या वर्ल्ड कप, किसकी प्राइज मनी है ज्यादा?
दरअसल, 1 जुलाई से विम्बल्डन 2024 टेनिस चैंपियनशिप की शुरुआत हो गई है। कार्लोस अल्कारेज ने विंबलडन 2023 चैंपियनशिप में पुरुष एकल का खिताब अपने नाम किया था। दिलचस्प बात यह है कि एकल स्पर्धा के विजेताओं को मिलने वाली पुरस्कार राशि, यूएसए और वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद भारतीय टीम द्वारा जीती गई पुरस्कार राशि से भी अधिक है।

विम्बल्डन विजेता को मिलेगी इतनी प्राइज मनी
टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय टीम ने $2.45 मिलियन की शानदार पुरस्कार राशि जीती, जो भारतीय रुपए में 20.42 करोड़ के बराबर है। दूसरी ओर विंबलडन 2024 के लिए, पुरुष और महिला वर्ग में एकल विजेता को 2,700,000 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड मिलेंगे, जो भारतीय रुपये में 28,50,94,110 करोड़ रुपये है। पुरुष एकल और महिला एकल दोनों में विजेताओं को बराबर पुरस्कार राशि मिलेगी।
हालांकि, ये अलग बात है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 125 करोड़ की पुरस्कार राशि की घोषणा की हो, लेकिन ICC द्वारा वास्तविक नकद पुरस्कार लगभग 20 करोड़ रुपये है, जो विंबलडन द्वारा पुरुष और महिला दोनों वर्गों के विजेताओं को दिए जाने वाले पुरस्कार से कम है।
पहला मैच हारने पर मिलती है इतनी प्राइज मनी
विम्बल्डन में खिलाड़ियों के प्राइज मनी के बारे में बात करें तो टूर्नामेंट का पहला मैच हारने वाले खिलाड़ियों को भी 60,000 पाउंड की राशि मिलेगी। यानी कि सिर्फ पहले राउंड से बाहर होने पर भी खिलाड़ी लगभग 63 लाख भारतीय रुपए कमा लेंगे। वहीं विम्बलडन के दूसरे दौर में बाहर होने वाले खिलाड़ियों को 93,000 पाउंड दिए जाएंगे। यानी कि लगभग 98 लाख भारतीय रुपए।
ये भी पढ़ें- Video: विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का को दिखाया बारबाडोस का तूफान, दोनों का प्यार देख फैंस ने दिए गजब रिएक्शन
खिलाड़ियों को तीसरे राउंड में बाहर कर दिया जाता है, तो उन्हें पूरे टूर्नामेंट में उनके प्रयासों के लिए 143,000 पाउंड दिए जाएंगे। यानी कि 1.5 करोड़ भारतीय रुपए। चौथे राउंड से बाहर होने वाले खिलाड़ियों को लगभग 2.4 करोड़ भारतीय रुपए मिलेंगे।












Click it and Unblock the Notifications