विंबलडन में पोलैंड की स्वियातेक की ऐतिहासिक जीत, फाइनल में 6-0, 6-0 की स्कोरलाइन से मचाया तहलका
Wimbledon 2025: विंबलडन अब समापन की तरफ तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज महिला सिंगल्स का फाइनल खत्म होते ही इवेंट की चैम्पियन मिल गईं। फाइनल में पोलैंड की इगा स्वियातेक ने अमेरिका की अमांडा अनिसिमोवा को महज 57 मिनट में 6-0, 6-0 से हराकर अपना पहला विंबलडन खिताब जीत लिया।
यह न केवल स्वियातेक का छठा ग्रैंड स्लैम खिताब है, बल्कि वह विंबलडन जीतने वाली पहली पोलिश खिलाड़ी भी बन गई हैं। यह ऐतिहासिक क्षण इसलिए भी है क्योंकि इस तरह 6-0, 6-0 की स्कोरलाइन 1911 के बाद पहली बार देखने को मिली है। मैच में स्वियातेक की सर्विस, फुटवर्क और आक्रामक खेल का अनिसिमोवा के पास कोई जवाब नहीं था।

अवॉर्ड समारोह में ब्रिटेन की राजकुमारी केट मिडलटन ने ट्रॉफी प्रदान की, दर्शकों ने इन पलों का जमकर आनन्द उठाया और विनर के लिए यह किसी सपने से कम नहीं था और एक बेहद ऐतिहासिक दिन था।
स्वियातेक के करियर में यह खिताबा एक मील का पत्थर है। उन्होंने अपनी विपक्षी खिलाड़ी को एक भी गेम नहीं जीतने नहीं दिया और पूरे मैच को एकतरफा बना दिया, इसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि मामला इतना ताबड़तोड़ होने वाला है। आने वाले समय में पोलैंड की इस प्लेयर को हरा पाना आसान नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications