Sania Mirza तलाक के बाद भी क्यों रहती हैं दुबई? क्या है इसके पीछे का बड़ा कारण

Sania Mirza: शोएब मलिक से तलाक के बाद सानिया मिर्ज़ा को फैन्स से काफी समर्थन मिला है। अब भी सानिया की कोई पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आती है, तो कमेंट्स की बाढ़ सी आ जाती है। शोएब मलिक ने फिर से शादी कर ली लेकिन सानिया अकेली रहती हैं। शोएब मलिक तीसरी बार शादी कर चुके हैं।

सानिया मिर्ज़ा अकेली ही रहती हैं और साथ में उनक बेटा रहता है। हालांकि शोएब मलिक और तलाक को लेकर उनकी तरफ से कभी कोई प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली। उन्होंने अपने मुश्किल समय में खुद को संभाला और फैन्स के समर्थन ने उनमें ऊर्जा का संचार किया।

sania mirza

शादी के बाद सानिया मिर्जा पाकिस्तान में नहीं रहती थीं, शोएब मलिक के साथ वह दुबई में रहती थीं। सानिया के परिवार ने शोएब के परिवार से मुलाक़ात में बता दिया था कि वह पाकिस्तान में नहीं रहेगी। शोएब मलिक को 2008 में कनाडा में एक टूर्नामेंट के दौरान दुबई में अपार्टमेंट मिला था। इसके बाद सानिया को यह फ़्लैट दे दिया गया था।

हालांकि बाद में सानिया ने खुद ही अपना घर खरीद लिया था। अब वह दुबई में अपने ही घर में रहती हैं। शोएब मलिक का कोई लेना-देना नहीं है लेकिन सवाल यह है कि तलाक हो गया है, तो सानिया मिर्जा दुबई में रहकर क्या करती हैं? वह इंडिया में क्यों नहीं आतीं।

सानिया इंडिया आती रहती हैं लेकिन दुबई में रहना भी उनके काम का ही एक हिस्सा है। दुबई में उनकी तटेनिस एकेडमी है। 'सानिया मिर्ज़ा टेनिस एकेडमी' दुबई में है। जहाँ छोटे बच्चों को टेनिस सिखाया जाता है। इन्स्टाग्राम पर सानिया मिर्ज़ा इस एकेडमी के पेज को भी फॉलो करती हैं। इस वजह से वह दुबई में रहती हैं और अपना काम भी देखती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+