सानिया मिर्जा ने अपने Good Luck Charm का किया खुलासा! वीडियो कॉल पर दिखाई फोटो, खुलकर कही दिल की बात
सोशल मीडिया पर आजकल जो ट्रेंड चल रहा है, वह है नेल आर्ट! भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और अनन्या बिड़ला ने इसी को लेकर एक मजेदार बातचीत की है, जो इंस्टाग्राम पर अब जमकर वायरल हो रही है।
भारतीय पूर्व टेनिस स्टार सानिया और अनन्या बिड़ला, जोकि आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी हैं, ने अपनी मजेदार बातचीत से सबका ध्यान खींचा है। अनन्या बिड़ला ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में सानिया मिर्जा के नाखूनों की सजावट की तारीफ करते हुए एक दिलचस्प पोस्ट शेयर की।

कौन है सानिया मिर्जा का Good Luck Charm?
दरअसल, यहां जिस गुड लक चार्म की बात हो रही है, उसका खुलासा सानिया मिर्जा ने नहीं बल्की अनन्या ने किया है, जिन्होंने अपनी इंस्टा पोस्ट में लिखा, 'मैं सानिया मिर्जा के नेल्स को बहुत ध्यान से कॉपी करती हूं। रंग, आकार और लंबाई। मुझे बस करना है। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। अगली बार मेटैलिक पिंक आ रहा है। अनन्या की इस स्टोरी के जवाब में सानिया मिर्जा भी इस स्क्रीनशॉट को शेयर करती हैं, और कहती हैं कि मुझे मैटेलिक पिंक के बारे में नहीं पता।

यह पोस्ट न केवल दोनों हस्तियों के बीच की दोस्ती को दर्शाती है, बल्कि यह भी बताती है कि कैसे फैशन और सौंदर्य लोगों को जोड़ सकते हैं। सानिया मिर्जा, जो खेल जगत में अपनी पहचान बना चुकी हैं, और अनन्या बिड़ला, जो व्यवसाय के क्षेत्र में एक मजबूत छवि रखती हैं, दोनों ही नेल आर्ट के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़ी हुई नजर आईं।
अनन्या के मुताबिक, सानिया के नाखूनों की सजावट उनके लिए एक शुभकामना चिन्ह की तरह है, और वह अगली बार 'मेटैलिक पिंक' रंग का उपयोग करने वाली हैं। यह बातचीत फैंस के लिए काफी दिलचस्प साबित हुई है, और अब सभी को इंतजार है कि कब ये दोनों हस्तियां अपने नए नेल आर्ट के साथ नजर आएंगी।
पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से अलग होने के बाद सानिया मिर्जा अपनी नई जिंदगी में व्यस्त हैं, जहां वह अपने बेटे के साथ समय बिता रही हैं और अपने करियर पर भी फोकस कर रही हैं। सानिया का यह सफर एक प्रेरणा है, जो यह दिखाता है कि एक महिला मुश्किलों के बावजूद अपनी राह खुद चुन सकती है। वहीं, उनके फैंस अब उनकी दूसरी शादी के इंतजार में हैं, और उनकी हर एक्टिविटी पर बारीकी से नजर रखते हैं।












Click it and Unblock the Notifications