कौन है सानिया मिर्ज़ा के दिल के करीब भारतीय खिलाड़ी? खुद किया था चौंकाने वाले नाम का खुलासा
Sania Mirza: भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा अब प्रोफेशनल टेनिस में एक्टिव नहीं हैं लेकिन दुबई में रहती हैं और उनकी टेनिस एकेडमी भी चलती हैं। शोएब मलिक से तलाक लेने के बाद सानिया मिर्ज़ा पूरी तरह से टूट गई थीं और दर्द के बीच जीना सीख लिया लेकिन फैन्स उनके साथ हर कदम पर खड़े थे।
सानिया मिर्जा का नाम मोहम्मद शमी के साथ भी जोड़ा गया। दोनों की शादी होने की खबरें सामने आई लेकिन बाद में टेनिस स्टार के पिता ने मामला साफ़ कर दिया और कहा कि अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। सानिया की शादी मोहम्मद शमी के साथ नहीं हो रही हैं।

सानिया मिर्ज़ा क्रिकेट जगत से भी जुड़ी रहती हैं। उनके एक्स हसबैंड शोएब मलिक भी क्रिकेटर ही हैं। हालांकि अब दोनों का तलाक हो गया है। भारतीय क्रिकेट टीम के कुछ प्लेयर्स से सानिया मिर्जा के अच्छे ताल्लुक रहे हैं और अब भी हैं।
Sania Mirza ka कौन है खास
उनके टीम इंडिया से कुछ खास दोस्त भी हैं। उनमें रॉबिन उथप्पा का नाम आना लाजमी है। रॉबिन उथप्पा के बर्थडे पर सानिया मिर्ज़ा ने एक बार विश भी किया था। इसके अलावा उथप्पा के साथ सानिया मिर्ज़ा की मुलाक़ात के फोटो भी सामने आए थे। उसी तरह युवराज सिंह भी सानिया मिर्ज़ा के दोस्त हैं।
Sania Mirza और युवी हैं दोस्त
युवराज सिंह को तो हाल ही में सानिया मिर्ज़ा ने विश किया था। युवी के जन्मदिन के मौके पर सानिया मिर्ज़ा ने उनको मोटू कहते हुए संबोधित किया था। युवराज सिंह भी उनके काफी अच्छे दोस्त हैं। इन सबके बीच सानिया मिर्ज़ा का फेवरेट क्रिकेटर कोई और ही है।
फेवरेट क्रिकेटर में मास्टर ब्लास्टर
एक बार किसी इंटरव्यू में सानिया मिर्ज़ा से उनके फेवरेट भारतीय क्रिकेटर के बारे में सवाल किया था। उस समय शोएब मलिक से उनका तलाक नहीं हुआ था। उनसे कहा गया कि शोएब मलिक के बाद उनका फेवरेट क्रिकटर कौन है। इस पर सानिया ने जवाब देते हुए कहा कि सचिन तेंदुलकर। वह महान सचिन तेंदुलकर की प्रशंसक हैं।












Click it and Unblock the Notifications