यूएस ओपन में कार्लोस-सिनर की फाइनल टक्कर आज, कब और कहां देखें लाइव मैच? विंबलडन का लिया जाएगा बदला
US Open 2025 Final: यूएस ओपन 2025 का के मेंस सिंगल्स का फाइनल धमाकेदार होने की उम्मीद है, जहां टेनिस के दो युवा दिग्गज, कार्लोस अल्कराज और यानिक सिनर एक बार फिर आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला न सिर्फ खिताब के लिए है, बल्कि दुनिया की नंबर 1 रैंकिंग के लिए भी एक निर्णायक जंग है। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह इस साल का तीसरा ग्रैंड स्लैम फाइनल है।
यह फाइनल मुकाबला दोनों युवा खिलाड़ियों की प्रतिद्वंद्विता में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ेगा। टेनिस प्रशंसक इस साल विंबलडन के उस रोमांचक फाइनल को नहीं भूले होंगे, जिसमें सिनर ने अल्कराज को हराया था। इसके अलावा पिछले साल फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में भी इन दोनों के बीच एक ऐतिहासिक भिड़ंत हुई थी।

कार्लोस-सिनर के बीच फाइनल कब और कहां होगा?
अल्कराज और सिनर के बीच यह मैच रविवार, 7 सितंबर को न्यूयॉर्क के बिली जीन किंग नेशनल टेनिस सेंटर के आर्थर ऐश स्टेडियम में होगा और भारतीय समयानुसार रात 11:30 बजे से शुरू होगा।
कार्लोस-सिनर के बीच लाइव मैच कहां देखें
भारत में इस मैच को देखने के लिए कई विकल्प मौजूद हैं। आप इसे टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा, ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए आप Jio+Hotstar ऐप और वेबसाइट का उपयोग कर सकते हैं। यह मैच टेनिस प्रेमियों के लिए एक शानदार अनुभव होने वाला है, जहाँ दोनों खिलाड़ी अपनी आक्रामक शैली और कोर्ट पर अपनी फुर्ती का प्रदर्शन करेंगे।
US Open 2025 Final Prize Money
इस मैच में सिर्फ खेल ही नहीं, बल्कि एक बड़ी राशि भी दांव पर है। यूएस ओपन ने इस साल रिकॉर्ड-तोड़ प्राइज मनी की घोषणा की है। इस फाइनल के विजेता को ट्रॉफी के साथ-साथ $3.8 मिलियन (₹33 करोड़, आज के रेट से) की भारी भरकम राशि मिलेगी, जबकि उपविजेता को भी निराश नहीं होना पड़ेगा। रनर-अप को $1.9 मिलियन (16 करोड़ रुपये) की अच्छी खासी राशि प्रदान की जाएगी। डॉलर और रुपये के एक्सचेंज रेट के अनुसार रकम थोड़ी ऊपर-नीचे हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications