दिग्गज टेनिस खिलाड़ी मार्टिना नवरातिलोवा फिर कैंसर की चपेट में, 12 साल पहले भी हुई थी यही बीमारी

Czech में जन्मी मार्टिना नवरातिलोवा 1981 में अमेरिकी नागरिक बन गई थी। मार्टिना नवरातिलोवा ने 2010 में स्तन कैंसर का पता चला था। उस वक्त उन्होंने कैंसर को मात दे दी थी।

Martina Navratilova

Martina Navratilova News: दुनिया की महान दिग्गज टेनिस महिला खिलाड़ी मार्टिना नवरातिलोवा एक बार फिर कैंसर की चपेट में आ गई हैं। 66 वर्षीय दिग्गज मार्टिना पहले भी कैंसर से जूझ चुकी हैं। मार्टिना नवरातिलोवा ने सोमवार को बताया कि उन्हें गले और ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है। मार्टिना नवरातिलोवा दुनिया की महान खिलाड़ियों में से एक हैं, उन्होंने सिंगल और डबल गेम में कुल 59 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं।

मार्टिना नवरातिलोवा ने विमन टेनिस एसोसिएशन (WTA) को दिए अपने बयान में कहा है, ''ये मेरे लिए डबल झटका है, गंभीर भी हो सकता है। लेकिन फिर भी इसे ठीक किया जा सकता है। मैं एक अच्छा और अनुकूल परिणाम की उम्मीद कर रही हूं। थोड़े वक्त के लिए मुझे इससे बहुत परेशानी होने वाली है लेकिन मैं इसका डटकर मुकाबला करूंगी और लड़ूंगी।''

मार्टिना नवरातिलोवा को 2010 में भी हुआ था ब्रेस्ट कैंसर

मार्टिना नवरातिलोवा को 2010 में भी ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था। उस वक्त उन्होंने कैंसर को मात दे दी थी। मार्टिना नवरातिलोवा ने कहा कि कैंसर स्टेज 1 में है। वक्त पर कैंसर का पता चल जाने की वजह से बीमारी का इलाज सही वक्त पर शुरू हो पाएगा। अगले सप्ताह से कैंसर का इलाज शुरू होने वाला है।

मार्टिना नवरातिलोवा को कैंसर का पहली बार नवंबर की शुरुआत में डब्ल्यूटीए फाइनल के दौरान पता चला था जब वह अपनी गर्दन में सूजन से परेशान थीं। मार्टिना नवरातिलोवा की प्रतिनिधि मैरी ग्रीनहैम ने कहा, "मार्टिना ने फोर्थ वर्थ में डब्ल्यूटीए फाइनल के दौरान अपनी गर्दन में बढ़े हुए लिम्फ नोड को देखा। जब यह कम नहीं हुआ, तो बायोप्सी के लिए गई, जहां उन्हें गले के कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर दोनों के बारे में पता चला।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+