सानिया मिर्ज़ा ने बॉलीवुड स्टार की निकाली हीरोपंती, कहा- मैं मार डालूंगी, कौन है यह मशहूर एक्टर
Sania Mirza: शोएब मलिक से तलाक लेने के बाद खबरें आई थीं कि सानिया मिर्ज़ा की शादी भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी से होगी। हालांकि इन तमाम अटकलों पर उनके पिता ने विराम लगा दिया था। सानिया के पिता ने कहा था कि ऐसी खबरें आधारहीन हैं और ऐसा कुछ नहीं होने जा रहा है।
इसके बाद सानिया अपने जीवन में इतनी व्यस्त हो गईं कि बाकी चीजों के बारे में सोचने का शायद उनको समय भी नहीं मिल पा रहा होगा। दुबई में अपने बेटे के साथ रहने वाली भारतीय टेनिस स्टार के जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए लेकिन अब सब ठीक दिख रहा है।

सानिया मिर्ज़ा का नाम समय-समय पर बॉलीवुड के कुछ सितारों के साथ भी जुड़ा है। हालांकि ऐसी खबरें देखने को मिली हैं, हम इनकी पुष्टि नहीं करते हैं। इस बीच एक बार सानिया मिर्ज़ा ने हिंदी सिनेमा के एक बड़े अभिनेता को लेकर कुछ ऐसा कहा था, जिसके बारे में शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी।
बात यहाँ तक पहुँच गई थी कि शोएब मलिक की एक्स वाइफ ने कहा था कि मैं इस बॉलीवुड हीरो को मार देना चाहती हूँ। ऐसा क्यों हुआ और क्या कारण था, इसकी भी एक दिलचस्प कहानी है। फैन्स को शायद इस कहानी के बारे में ज्यादा पता नहीं होगा।
दरअसल एक बार कॉफ़ी विद करन में सानिया मिर्ज़ा को बुलाया गया था। वह बतौर गेस्ट वहां गई थीं और सवाल-जवाब के दौरान ही एक प्रतिक्रिया आई। उन दिनों शाहिद कपूर के साथ सानिया मिर्ज़ा के अफेयर की चर्चा चल रही थी और सच्चाई इससे कुछ और ही थी। सानिया ने इन खबरों का खण्डन किया।
Sania Mirza का जवाब
शाहिद कपूर के लिए किये गए सवाल पर सानिया ने कहा कि मैं इसका कत्ल करना चाहूंगी। रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर के रूप में उनको तीन ऑप्शन दिए गए थे। रणवीर सिंह के साथ हुक अप, रणबीर सिंह से शादी और शाहिद का कत्ल करने की बात सानिया ने कही। करण जोहर ने उनको इसी तरह का सवाल किया था।
Sania Mirza ने किया हमेशा खण्डन
माना जाता है कि शाहिद कपूर ज्यादा पजेसिव थे। इस वजह से सानिया मिर्ज़ा के साथ उनका अफेयर लम्बा नहीं चल पाया था। हालांकि शाहिद और सानिया दोनों ने ही इन खबरों का हमेशा खण्डन ही किया है।












Click it and Unblock the Notifications