'जितना मैं चाहूं तुझे, कोई किसी को ना चाहे', Sania Mirza ने इंस्टाग्राम पर सरेआम शेयर किया अपना LOVE
Sania Mirza Share Instagram Photos: भारत की पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। टेनिस में मिली उपलब्धियों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से वह चर्चा में बनी रहती हैं। सानिया की पर्सनल लाइफ हमेशा सुर्खियों में रही है, खासकर उनके शोएब मलिक से शादी और बाद में तलाक के कारण फैंस की दिलचस्पी उनमें काफी बढ़ गई है।
शोएब मलिक से हो चुका है तलाक (Sania Mirza Share Instagram Photos)
सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का तलाक जनवरी 2024 में हुआ था। उस समय यह घटना एक बहुत बड़ा मीडिया हेडलाइन बना था। उनके तलाक के बाद भी सानिया ने अपनी ज़िंदगी को मजबूती से संभाला है और अपने बेटे के साथ एक खुशहाल जीवन जीने की पूरी कोशिश की है। सानिया ने हमेशा अपने बेटे को सबसे पहले प्राथमिकता दी है और सोशल मीडिया पर उनकी मां के रूप में उनके प्यार और समर्थन की झलक साफ दिखाई देती है।

सानिया मिर्जा की तस्वीर वायरल
वह अपने बेटे के साथ समय बिताने की पूरी कोशिश करती हैं, और यह उनके पोस्ट्स से भी स्पष्ट होता रहा है। सानिया ने हाल ही में अपने बेटे इजहान के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की है। उन्होंने अपने बेटे को अपना लव बताया। फैंस सानिया मिर्जा की इस तस्वीर को खासा पसंद कर रहे हैं और लगातार उस पर कमेंट्स कर रहे हैं। सानिया की तस्वीर पर खनदारी नामक यूजर ने लिखा कि जितना मैं चाहूं तुझे, कोई किसी को ना चाहे। इसके अलावा भी कई फैंस इस पर कमेंट्स कर रहे हैं।
शेयर की खुशनुमा पल की कई तस्वीरें
बता दें कि सानिया मिर्जा ने रविवार शाम अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद प्यारी पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने अपने खुशनुमा पल की कई तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में सानिया मिर्जा अपने बेटे और बहन अनम मिर्जा के साथ समय बिताती नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में, सानिया अपने बेटे के साथ सोते हुए दिख रही हैं, जो उनके रिश्ते की गहरी और सुकून भरी मासूमियत को बताती है।
यह पल एक मां के लिए सबसे खास और आरामदायक होता है। इसके अलावा दूसरी तस्वीरों में सानिया और उनकी बहन अनम के साथ हंसी-खुशी के लम्हे भी शामिल हैं, जिसमें वे एक दूसरे के साथ गहरी दोस्ती और प्यार को बयां करती हैं। सानिया ने अपनी पोस्ट के जरिए अपने परिवार और बेटे के साथ बिताए गए इन अनमोल पलों की खुशी साझा की, जो उनके फॉलोअर्स के दिलों को छू गई।












Click it and Unblock the Notifications