'चेहरे पर स्‍वीट स्‍माइल कंधे पर हाथ', Sania Mirza ने अब इस क्रिकेटर के साथ शेयर की तस्वीर

Sania Mirza Share New Picture: पूर्व भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। शोएब मलिक से तलाक के बाद सानिया मिर्जा अब अपनी प्रोफेशनल लाइफ पर अधिक फोकस कर रही हैं। टेनिस से संन्यास लेने के बावजूद सानिया मिर्जा इस खेल से जुड़ी हुई हैं। वह कई टेनिस मुकाबलों के दौरान कमेंट्री करती हुई नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा सानिया मिर्जा हैदराबाद में अपना टेनिस अकादमी भी चलाती हैं।

सानिया मिर्जा ने शेयर की तस्वीर (Sania Mirza Share New Picture)

सानिया मिर्जा ने हाल ही में पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर रीमा मल्होत्रा के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। सानिया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में रीमा मल्होत्रा के साथ तस्वीर शेयर करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया है। वह इस दौरान बेह खुश नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर सानिया की ये नई तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। फैस लगातार इस पर कमेंट्स कर रहे हैं।

Sania Mirza 1

बेटे के साथ समय बिताना पसंद करती हैं सानिया

कुछ महीने पहले सानिया मिर्जा ने दुबई में अपने घर से शोएब मलिक का नाम हटा दिया और अपने बेटे इजहान का नाम लगाया। सानिया अपने बेटे इज़हान के साथ समय बिताना पसंद करती हैं और सोशल मीडिया पर उनके साथ की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इजहान को लेकर सानिया ने कई बार दिल की बात सोशल मीडिया पर लिखने का काम किया है।

मोहम्मद शमी से जोड़ा गया था नाम

सानिया मिर्जा का नाम क्रिकेटर मोहम्मद शमी से जोड़ा गया और ऐसी अफवाहें फैलाई गईं कि दोनों शादी करने वाले हैं। हालांकि, सानिया के पिता ने इस खबर को अफवाह करार दिया था। दूसरी तरफ मोहम्मद शमी ने भी सानिया मिर्जा के साथ उड़ी अफवाहों पर गुस्सा जाहिर किया था।

Sania Mirza 1

रीमा ने कब किया था डेब्यू

बता दें कि पूर्व भारतीय महिला क्रिकेटर रीमा मल्होत्रा ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए कई अहम योगदान दिए। रीमा मल्होत्रा एक ऑलराउंडर थीं, जो अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से टीम में योगदान देने का काम कर चुकी हैं। उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम में 2000 के दशक में अपनी शुरुआत की थी। भारत की तरफ से साल 2005 में रीमा ने वनडे डेब्यू किया था। जबकि रीमा ने अपना पहला टेस्ट साल 2006 में खेला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+