'मुझसे शादी कर लो, मैं लॉयल हसबैंड बनकर रहूंगा', हिजाब में दिखीं सानिया मिर्जा तो फैंस ने लुटाया प्यार
Sania Mirza Shares video on Instagram: पूर्व भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सोशल मीडिया के जरिए सानिया मिर्जा फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। सानिया मिर्जा ने अपने टेनिस करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ के कारण भी सानिया मिर्जा चर्चाओं में रह चुकी हैं।
सानिया ने शेयर किया वीडियो
सानिया मिर्जा दिखने में बेहद ही खूबसूरत हैं। यही वजह है कि वह अपने यूनिक स्टाइल और ड्रेस के कारण भी सुर्खियां बटोरती रही हैं। सानिया मिर्जा की ड्रेसिंग सेंस को लड़कियों द्वारा काफी फॉलो किया जाता है। हाल ही में सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सानिया मिर्जा एक अलग ही अवतार में नजर आ रही हैं।

सानिया ने पहना हिजाब
टेनिस से संन्यास लेने के बाद सानिया मिर्जा इन दिनों अपने टेनिस अकेडमी को लेकर काफी एक्टिव हैं। पहली बार सानिया मिर्जा फैंस के सामने हिजाब वाले रूप में नजर आई है। दरअसल, सानिया मिर्जा पहली बार हज की यात्रा पर हैं। सानिया इस यात्रा पर हिजाब पहने हुए नजर आ रही हैं। इसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है।
परफ्यूम ब्रांड का प्रमोशन
सानिया मिर्जा का यह वीडियो एक खास परफ्यूम ब्रांड का प्रमोशन है। जिसका एक शोरूम मदीना में भी है। सानिया ने यह परफ्यूम वहीं से खरीदा है। सिर्फ सानिया ही नहीं बल्कि उनकी छोटी बहन अनम और अनम के पति भी इस शोरूम में पहुंचे और उन्होंने भी प्रमोशन वीडियो को पोस्ट किया। सानिया मिर्जा के इस वीडियो पर फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
सानिया को मिला शादी का प्रपोजल
सानिया मिर्जा के इस वीडियो पर एक फैन ने लिखा कि मुझसे शादी कर लो मैं लॉयल हसबैंड बनकर रहूंगा। इसके अलावा भी कई यूजर्स ने सानिया के पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर की है। बता दें कि सानिया मिर्जा ने साल 2024 में ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक से तलाक ले लिया था। इस तलाक के बाद से ही सानिया मिर्जा को लेकर कई तरह की अफवाहें भी उड़ चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications